रियलमी ने अपनी सी-सीरीज़ में रियलमी सी83 5जी का लॉन्च किया
एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
भारतीय युवाओं के सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज अपनी सी-सीरीज़ में रियलमी सी83 5जी का लॉन्च किया, जो लंबी बैटरी लाईफ, अल्ट्रा-स्मूथ विज़्युअल और भरोसेमंद 5जी परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
यह स्मार्टफोन उन यूज़र्स के लिए है, जो एंड्योरेंस के साथ विश्वसनीयता पसंद करते हैं। इसलिए रियलमी सी83 5जी में सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 7000 एम.एम.एच बैटरी के साथ 144 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले दिया गया है, जो 4 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।
रियलमी सी83 5जी में अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 7000 एम.ए.एच की टाईटन बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन तक आराम से चलती है। यह 15 वॉट पीडी और 15 वॉट डीसीपी चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसलिए यह 180 मिनट में पूरी चार्ज हो जाती है तथा अन्य डिवाईस को पॉवर प्रदान करने के लिए इसमें 5 वॉट की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी है। यह डिवाईस लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए बनाई गई है, जो 4 साल तक स्थिर और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
रियलमी सी83 5जी में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो एडवांस्ड 6 एनएम प्रोसेस द्वारा निर्मित है। इस ऑक्टाकोर सीपीयू में 2एक्स कॉर्टेक्स ए76 कोर हैं, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर काम करती हैं। स्मूथ मल्टीटास्किंग, स्थिर गेमिंग और प्रभावशाली 5जी कनेक्टिविटी के लिए इसमें छः एफिशियंसी कोर हैं। यह स्मार्टफोन 4जीबी और 6जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ 64 जीबी और 128जीबी स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। डायनामिक रैम एक्सपैंशन की मदद से रैम को 18जीबी तक बढ़ाकर बेहतर मल्टीटास्किंग स्पीड प्राप्त की जा सकती है। यह 2टीबी तक के ओटीजी स्टोरेज एक्सपैंशन को सपोर्ट करता है।
रियलमी सी83 5जी में स्मूथ स्क्रॉलिंग, फ्लुइड एनिमेशन और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए 6.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले और 144 हर्ट्ज़ का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही, इस डिवाईस में ए.आई आउटडोर मोड भी है। यह एक इंटैलिजेंट फीचर है, जो आउटडोर वातावरण में स्मार्टफोन के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह ए.आई की मदद से सिस्टम परफॉर्मेंस में सुधार लाता है, स्पीकर की वॉल्यूम को बढ़ा देता है, नेटवर्क की रिस्पॉन्सिवनेस को बढ़ाता है तथा तेज धूप में या ऑन-द-गो रहते हुए डिस्प्ले की ब्राईटनेस बढ़ाकर सुगम यूज़ेबिलिटी सुनिश्चित करता है।
हैवी यूज़ के दौरान परफॉर्मेंस को स्थिर बनाए रखने के लिए इस डिवाईस में 5334 वर्गमिमी का विशाल एयरफ्लो वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा वेपर चैंबर है और प्रभावशाली हीट डिसीपेशन सुनिश्चित करता है।
रियलमी सी83 5जी को दैनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए बनाया गया है। इसलिए यह मिलिटरी-ग्रेड शॉक रज़िस्टैंस और आईपी64 डस्ट एंड वॉटर रज़िस्टैंस के साथ आता है, जिसकी वजह से यह गिरने, धूल पड़ने या छींटे पड़ने पर भी सुरक्षित रहता है।
ज्यादा तेज और स्पष्ट आडियो आउटपुट के लिए इस डिवाईस में 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम है। इसका वजन केवल 212 ग्राम है और यह फ्लेम ग्रीन एवं फ्लेम ब्लू रंगों में उपलब्ध होगी। इसमें एक रिस्पॉन्सिव साईड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो लगभग 421 मिलीसेकंड में ही डिवाईस को अनलॉक कर देता है।
रियलमी सी83 5जी में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का ए.आई रियर कैमरा है, जो इंटैलिजेंट ऑप्टिमाईज़ेशन और लाईव फोटो सपोर्ट के साथ 4160 × 3120 रिज़ॉल्यूशन की इमेज कैप्चर करता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा क्लीन वॉटर ड्रॉप डिस्प्ले डिज़ाईन के अंदर दिया गया है।
यह डिवाईस एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी यू.आई 7.0 पर चलती है और सुगम दैनिक अनुभव के लिए ऑप्टिमाईज़्ड एनिमेशन, स्मूथ ट्रांज़िशन एवं लॉन्ग टर्म फ्लुएंसी प्रदान करती है।

