एवीएस न्यूज..मुंबई 
महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (‘महिंद्रा फाइनेंस’) और मनुलाइफ इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त उद्यम, महिंद्रा मनुलाइफ म्यूचुअल फंड ने महिंद्रा मनुलाइफ इनोवेशन अपॉर्चुनिटीज फंड (‘स्कीम’) लांच करने की घोषणा की है।

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी और विघटनकारी नवाचारों से उत्पन्न दीर्घकालिक विकास के अवसरों का लाभ उठाना है। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ)  शुक्रवार को खुला और 23 जनवरी 2026 को बंद होगा। यह स्कीम 2 फरवरी 2026 से निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए फिर से खुलेगी।

महिंद्रा मनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ एंथनी हेरेडिया ने कहाकि नवाचार सतत परिवर्तन के सबसे शक्तिशाली दीर्घकालिक चालकों में से एक है। इनोवेशन अपॉर्चुनिटीज फंड निवेशकों को उन कंपनियों तक पहुंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है।