नई दिल्ली। मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2025 के लिए प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोंस के अपने सबसे बड़े फेस्टिव लाइन-अप की घोषणा की। ये सभी स्‍मार्टफोन अविश्‍वसनीय दामों पर उपलब्ध होंगे। दुनिया के सबसे शानदार एआई-पावर्ड मोटोरोला डेज 60 प्रो और मोटोरोला डेज 60 फ्यूजन से लेकर बेस्टसेलिंग मोटो जी सीरीज स्मार्टफोन्स तक और आइकॉनिक मोटोरोला रेजर 60 सीरीज़ तक, मोटोरोला इस सीजन में त्योहारी शॉपिंग को आनंददायक बनाएगा। यह सेल केवल फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से रात 12 बजे से अर्ली एक्सेस कस्टमर्स के लिए और 22 सितंबर से सभी उपभोक्ताओं के लिए लाइव होगी। सभी डिवाइसेस सेल की अवधि के दौरान आकर्षक बिग बिलियन डेज दामों पर उपलब्ध होंगे।