मप्र को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श विकास मॉडल बनाने कर प्रणाली एवं व्यापारिक, भूमि, रजिस्ट्री एवं गाइडलाइन सुधार हो
संजीव गर्ग ने दिए भोपाल सहित मप्र के दीर्घकालिक विकास पर प्रमुख सुझाव
एवीएस न्यूज..भोपाल
मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श विकास मॉडल बनाने के लिए कर प्रणाली, व्यापार, भूमि और रजिस्ट्री नियमों में व्यापक सुधार किए जाएं। राज्य ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैंकिंग में 'अचीवर' का दर्जा हासिल किया है और 'संपदा 2.0' जैसी नागरिक-केंद्रित पहल लागू की है। यह कहना है कि श्री होलसेल सराफा एसोसिएशन भोपाल के अध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) ने विस्तृत सुझाव शासन के समक्ष प्रस्तुत किए है। यह सुझाव जमीनी अनुभव, व्यापार, किसान, महिला, युवा, सुरक्षा, संस्कृति एवं प्रशासनिक सुधारों को समाहित करते हैं। गर्ग ने कहाकि सभी सुझाव मध्यप्रदेश को व्यापार-अनुकूल, उद्योग-प्रधान, कृषि-संपन्न, महिला-सशक्त, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकते हैं। जिससे मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श विकास मॉडल बन सके।
कर प्रणाली एवं व्यापारिक सुधार
कर प्रणाली का सरलीकरण एवं दोहरे कर की समाप्ति। सिंगल विंडो प्रणाली लागू की जाए। अनावश्यक निरीक्षण एवं व्यापारी उत्पीड़न बंद हो। वैध दस्तावेज होने पर माल/आइटम जब्ती न हो। गिरवी (पॉउन) नियमों में व्यावहारिक संशोधन। धारा 411 के स्थान पर धारा 317 अथवा उपयुक्त संशोधन हेतु संयुक्त समिति गठन। व्यापारिक सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया सरल एवं समयबद्ध हो।
भूमि, रजिस्ट्री एवं गाइडलाइन सुधार
कलेक्टर गाइडलाइन का बाजार मूल्य के अनुसार पुनर्मूल्यांकन। सैटेलाइट सर्वे से स्थानांतरित भूमि की त्रुटि सुधार हेतु विशेष प्राधिकरण। लंबित भूमि प्रकरणों हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट (समयसीमा 6 माह)। सरकारी व राजस्व मामलों का 1 माह में निस्तारण।
उद्योग, निवेश, लॉजिस्टिक्स एवं एक्सपो
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में फास्ट ट्रैक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर। मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ट्रांसपोर्ट नगर, कार्गो हब। आयात-निर्यात प्रदर्शनी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपो सेंटर जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर की तर्ज पर। एआई, मेडिकल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन।
हवाई सेवा एवं कनेक्टिविटी
राजा भोज हवाई अड्डा से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ हों। देश की प्रत्येक राजधानी से सीधी घरेलू उड़ान। एयर कार्गो टर्मिनल स्थापित हो।
शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रीय भावना
प्रत्येक तहसील में मॉडल स्कूल व स्किल कॉलेज। सुरक्षित गर्ल्स हॉस्टल। एआई , रोबोटिक्स, लॉजिस्टिक्स शिक्षा। सिविक सेंस, नैतिक शिक्षा, पारिवारिक मूल्य, राष्ट्रीय भावना का समावेश।
सड़क, परिवहन एवं सुरक्षा
स्टेट हाईवे 6 लेन। हाईवे पर ई.वी चार्जिंग स्टेशन, एम्बुलेंस, स्वच्छ फूड कोर्ट, दवा केंद्र। स्कूल व सार्वजनिक वाहनों में सीसीटीवी। प्रत्येक 3 माह में वाहन फिटनेस जांच। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, इंडिकेटर/रिफ्लेक्टर अनिवार्य। खुले पशु छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई।
शहर विकास, स्वच्छता एवं स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर
भोपाल के तालाबों में सीवेज रोकना एवं रिंग रोड विकसित करना। झुग्गी मुक्त, अतिक्रमण मुक्त अभियान। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी, थूकने पर भारी जुर्माना के आलावा हाईटेक स्मार्ट सिटी, अंडरग्राउंड वायरिंग की जाए।

