एवीएस न्यूज.भारत 


भारत में टी20 सीज़न की तैयारी के बीच आज लाईटिंग में वर्ल्ड लीडर, सिग्निफाई ने अपने उभरते हुए इलेक्ट्रिकल ब्रांड, ईकोलिंक और राजस्थान रॉयल्स के बीच पार्टनरशिप की घोषणा की। इस सहयोग के अंतर्गत, ईकोलिंक राजस्थान रॉयल्स टीम का एसोसिएट स्पॉन्सर है। यह साझेदारी भारत के सबसे बड़े स्पोर्टिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, टी20 में ब्रांड की पहुँच बढ़ाएगी तथा देश के लाखों क्रिकेट फैंस से गहरा जुड़ाव स्थापित करेगी।


यह पार्टनरशिप ईकोलिंक के आगामी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अनुरूप की गई है, जो भारतीय ग्राहकों को भरोसेमंद और प्रभावशाली सॉल्यूशंस प्रदान करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा मैदान में बेहतरीन खेल दिखाने की प्रतिबद्धता के समान ही ईकोलिंक का उद्देश्य देश के लाखों घरों में कम्फर्ट और सुविधा बढ़ाना है। इस साझेदारी के अंतर्गत, यह ब्रांड प्रमुख हैंड गियर पर दिखाई देगा, तथा इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में इंटीग्रेटेड प्रमोशनल कैंपेन और डिजिटल एक्टिवेशन भी चलाए जाएंगे। 


सिग्निफाई, ग्रेटर इंडिया के सी.ई.ओ एवं एम.डी, सुमित जोशी ने कहा, ‘‘सिग्निफाई में हम इनोवेशन लाने और ग्राहकों को बेहतर प्रोडक्ट प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। हमारा उभरता हुआ इलेक्ट्रिकल ब्रांड, ईकोलिंक भारतीय परिवारों को भरोसेमंद और किफायती समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है। देश में अपने ब्रांड की पहुँच बढ़ाते हुए हमें इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है, जो हमें लाखों भारतीय ग्राहकों से जोड़ेगा। राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी पार्टनरशिप द्वारा हम पूरे देश के क्रिकेट फैंस तक पहुँचेंगे और ईकोलिंक को भारतीय परिवारों के करीब पहुँचाएंगे। यह साझेदारी ब्रांड के फुटप्रिंट बढ़ाने और दुनिया के सबसे गतिशील बाजारों में से एक, भारत में हमारे विकास की रफ्तार बढ़ाने का हमारा लक्ष्य प्रदर्शित करती है।’


निखिल गुप्ता, हेड ऑफ स्ट्रेट्जी एंड मार्केटिंग, ग्रेटर इंडिया, सिग्निफाई ने कहा, ‘‘क्रिकेट भारत की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आगामी सीज़न ब्रांड्स को व्यापक स्तर पर दर्शकों से जुड़ने का अद्वितीय मंच प्रदान करेगा। हमारे ईकोलिंक बी.एल.डी.सी फैन को भारतीय ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

राजस्थान रॉयल्स के साथ इस साझेदारी की मदद से हमारा उद्देश्य ऑनग्राउंड पहुँच, प्रमुख हेड गियर ब्रांडिंग और इंटीग्रेटेड फैन इंगेजमेंट अभियानों द्वारा ईकोलिंक की विज़िबिलिटी बढ़ाना है। यह साझेदारी ब्रांड और ग्राहकों के बीच गहरा संबंध स्थापित करने और ईकोलिंक को लाखों भारतीय परिवारों के लिए एक भरोसेमंद, सुगम, बीएलडीसी ब्रांड के रूप में स्थापित करने की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।’’
राजस्थान रॉयल्स के सी.ओ.ओ, आलोक चित्रे ने कहा, ‘‘हमें ईकोलिंक के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। हम राजस्थान रॉयल्स परिवार में उनका स्वागत करते हैं। रॉयल्स फैन समुदाय की पहुँच और विस्तार से हमें एक शक्तिशाली प्लेटफॉर्म पेश करने में मदद मिलेगी, जो उन्हें स्टेडियम में विज़िबिलिटी, डिजिटल स्टोरीटैलिंग और पूरे साल चलने वाले इंगेजमेंट अभियानों द्वारा फैंस से जोड़ेगा। इस सहयोग के साथ हम उनकी विज़िबिलिटी बढ़ाने और पूरे सीज़न फैंस के साथ उनका जुड़ाव गहरा करने के लिए उत्साहित हैं।’’
यह साझेदारी ईकोलिंक और आगामी टी20 सीरीज़ की विशाल पहुँच को एक साथ लाकर पूरे भारत के ग्राहकों के साथ उनका जुड़ाव बढ़ाएगी। ईकोलिंक के पास 20 से अधिक देशों में भरोसेमंद, हाई-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने का प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है। वहीं राजस्थान रॉयल्स उभरती हुई टेक्नोलॉजी और प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हुए भरोसा, स्थिर परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता स्थापित करते हैं और लाखों फैंस को यादगार अनुभव प्रदान करते हैं। राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न में जबरदस्त टीम के साथ प्रवेश कर रहे हैं। उनके कप्तान रियान पराग और हेड कोच कुमार संगकारा हैं। इस टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा, यशस्वी जैसवाल हैं, जो पूरे सीज़न में अपनी रोमांचक परफॉर्मेंस से फैंस का उत्साह बनाए रखने के लिए तैयार हैं।