ब्रिजस्टोन इंडिया ने परमिश से मिलाया हाथ
एवीएस न्यूज .चंडीगढ़
ब्रिजस्टोन इंडिया ने पंजाब के लोकप्रिय गायक, अभिनेता एवं यूथ आइकॉन परमिश वर्मा के साथ साझेदारी का एलान किया है। यह साझेदारी प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों में उपभोक्ताओं के साथ अपने जुड़ाव को मजबूती देने की कंपनी की विशेष रणनीति का हिस्सा है।
ब्रिजस्टोन कार को लेकर अपनी दीवानगी के लिए मशहूर परमिश की सुरक्षित मोबिलिटी और ड्राइविंग को लेकर व्यक्तिगत रुचि ने उन्हें ब्रिजस्टोन का स्वाभाविक सहयोगी बनाया है।
कंपनी के सेल्स एवं मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव शर्मा ने कहाकि परमिश वर्मा की विश्वसनीयता और श्रोताओं के साथ गहरा जुड़ाव उन्हें ब्रिजस्टोन को रिप्रजेंट करने के लिए आदर्श साथी बनाता है। इस साझेदारी से हमें नए, प्रेरणादायक और भरोसेमंद अनुभव चाहने वाले युवाओं के साथ सार्थक तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी।

