नई दिल्ली। भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (एफआईईओ) के साथ अमेजन इंडिया ने  एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। अमेजन और एफआईईओ इस गठजोड़ के जरिए एक समर्पित ई-कॉमर्स निर्यात कार्य बल का गठन करेंगे, जो संयुक्त रूप से एक नीति और बुनियादी ढांचे का खाका तैयार करेगा।

इस नीति और बुनियादी ढांचे के जरिए विक्रेताओं की मदद की जाएगी और पूरे भारत में एमएसएमई के बीच ई-कॉमर्स से जुड़े निर्यात अवसरों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। यह साझेदारी देश भर के छोटे व्यवसायों और विनिर्माताओं की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी।