आईआईएम आयोजित करेगा अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय केस कॉन्फ़्रेंस
रायपुर। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम ) रायपुर ने जो “बिज़नेस ओनर्स बनाने” के लिए जाना जाता है, अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय केस कॉन्फ़्रेंस (आईसीसी 2026) आयोजित करने की घोषणा की है। यह सम्मेलन 30 और 31 जनवरी 2026 को होगा और दुनिया भर के शोधकर्ता, विशेषज्ञ और नीति निर्माता इसमें भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम उभरते और वैश्विक बाजारों में प्रबंधन प्रथाओं, नवाचार-उन्मुख शिक्षा और भविष्य के बिज़नेस ट्रेंड्स पर चर्चा का प्रमुख मंच बनेगा। अकादमिक्स, शोधकर्ता, विशेषज्ञ और छात्र अपने मूल और अप्रकाशित केस स्टडीज 31 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं, जिन्हें आईसीसी 2026 में प्रस्तुत किया जाएगा।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट रायपुर ने हमेशा लर्निंग-केंद्रित शिक्षा, अत्याधुनिक शोध और सामाजिक प्रभाव पर जोर दिया है। अपने केस हाउस की स्थापना के दो वर्षों में, संस्थान ने भारत-विशेष केस स्टडीज विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया है, जो वास्तविक बिज़नेस चुनौतियों को दर्शाती हैं। आईसीसी 2026 इसी आधार पर आधारित है और केस-आधारित शिक्षा को और गहरा करने तथा भारत और दुनिया में प्रबंधन शिक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है।

