एवीएस न्यूज.मुंबई 


लहू उघड़े ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव में जीत हासिल की है। अपने एवरेस्ट पर्वतारोहण और सालों के प्रकृति के बीच रहने के अनुभव की बदौलत लहू उघाड़े डिस्कवरी के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रोमांचकारी सर्वाइवल फ्रैंचाइज़ी के भारतीय संस्करण को जीत सके। एशिया-पेसिफिक क्षेत्र में पहली बार पहुंचा यह शो आदिमानवों कि जीवनशैली और उनकी सूझबूझ, कर्मठता और जीवित रहने के कौशल से प्रेरित है।


 नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव में विभिन्न पृष्ठभूमियों के छह प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिन्हें फिलिपींस के भयावह और चुनौतीपूर्ण पलावन जंगल में उतारा गया था। इस यात्रा में उन्होंने विषम परिस्थितियों का सामना किया, अनजान जंगलों के बीच से रास्ता खोजा और ऐसे वातावरण में खुद को ढाला जहां हर निर्णय मायने रखता है।

लहू के लिए यह जीत प्रकृति से उनके जीवनभर के जुड़ाव का उच्च बिंदु था। पुणे में रहने वाले और सिंहगढ़ के कठिन पहाड़ी इलाके में पले-बढ़े लहू बचपन से ही जंगलों, ट्रैकिंग, और पर्वतारोहण कि तरफ आकर्षित थे और आगे जाकर उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई भी की। 


नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव में उनका यही अनुभव उनके काम आया जहां उन्होंने शांति से निर्णय लिए, परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाया और कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखा। शो की पूरी यात्रा के दौरान लहू अपने ग्रुप के एक विश्वसनीय स्तंभ के रूप में खड़े रहे और अपने जीवित रहने के कौशल का उपयोग अपने प्रतिभागियों को सुरक्षित और आरामदायक रखने में किया, खासतौर पर जंगलों की कठिन मांगों को समझते हुए। उनकी कर्मठता, जुगाड़ू दिमाग और किसी भी परिस्थिति को सहन करने के अडिग विश्वास ने उन्हें हर चुनौती से पार पड़ने और जीत हासिल करने में मदद की। 


 अपनी इस जीत को लेकर लहू उघड़े ने कहा कि, “नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव को जितना मेरे लिए एक बेहद खास मौका है। इस अनुभव ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जो मेरी सोच से परे थी, और मुझे ऐसे पाठ पढ़ाए हैं जो जीवनभर मेरे काम आएंगे।

कुछ दिन बेहद कठिन थे, संदेह के कई क्षण भी थे और ऐसी परिस्थितियां थीं जिन्होंने मुझे और गहराई तक उतरने के लिए मजबूर किया। पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैं हर चुनौती के लिए शुक्रगुजार हूं क्योंकि उसने मेरी इस उपलब्धि को और भी अर्थपूर्ण बनाया है।” नेकेड एंड अफ्रेड : आदिमानव के सभी एपिसोड डिस्कवरी और डिस्कवरी प्लस पर उपलब्ध है।