एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
भारत 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने जा रहा है। यह वैश्विक समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, उसके आर्थिक और सामाजिक प्रभावों तथा नीतिगत ढांचे पर केंद्रित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच होगी, जिसमें दुनिया भर से एआई नीति-निर्माता, टेक्नोलॉजी लीडर्स, शोधकर्ता और उद्योग प्रमुख भाग लेंगे।
 समिट में प्रमुख वक्ताओं के रूप में सुंदर पिचाई, सीईओ, गूगल एवं अल्फ़ाबेट; जेंसन हुआंग, संस्थापक एवं सीईओ, एनवीडिया; डेमिस हसाबिस, सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड और ब्रैड स्मिथ, प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ़्ट शामिल होंगे। भारतीय उद्योग और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण को नंदन नीलेकणी, सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस तथा मुकेश अंबानी, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रस्तुत करेंगे, जबकि मानव-केंद्रित और नैतिक एआई पर वैश्विक विमर्श को फेई-फेई ली, प्रोफेसर, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी आगे बढ़ाएंगी।

इसके अलावा समिट में क्रिस्टियानो एमोन, सीईओ, क्वालकॉम,डारियो अमोडेई, सीईओ, एन्थ्रोपिक, निकेश अरोड़ा, चेयरमैन एवं सीईओ, पालो आल्टो नेटवर्क्स, जय चौधरी, संस्थापक एवं सीईओ, जीस्केलर, सलिल पारेख, सीईओ एवं एमडी, इन्फ़ोसिस, सी. विजयकुमार, सीईओ एवं एमडी, एचसीएलटेक, बोर्गे ब्रेंडे, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और बिल गेट्स, चेयर, गेट्स फाउंडेशन जैसे वैश्विक नेता भी भाग लेंगे। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्देश्य भरोसेमंद, समावेशी और बड़े पैमाने पर उपयोगी एआई के लिए वैश्विक सहयोग और संवाद को मजबूत करना है।