मुंबई। वीफिन सॉल्यूशंस लिमिटेड ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ने उसकी सहायक कंपनियां एस्टोरिफी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एस्टोरिफी) और ग्लोबटीएफ सॉल्यूशन्स लिमिटेड को मूल कंपनी के साथ विलय या किसी अन्य उपयुक्त माध्यम से एकीकृत करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।

यह वीफिन की यात्रा का एक अहम पड़ाव है, जो दुनिया का सबसे व्यापक और लचीला वर्किंग कैपिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म रचने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब एम्बेडेड फाइनेंस, ट्रेड फाइनेंस, डिजिटल लेंडिंग और कैश मैनेजमेंट ये सभी कोर समाधान एक ही छत के नीचे, एकीकृत रूप में उपलब्ध होंगे।