अल्ट्रा प्ले ओटीटी ने शुरू किया ‘बिग बी के ब्लॉकबस्टर्स’ फ़िल्म फेस्टिवल
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन (11 अक्टूबर) के अवसर पर, अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के स्वामित्व वाले हिंदी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म अल्ट्रा प्ले ओटीटी ने ‘बिग बी के ब्लॉकबस्टर्स’ नामक एक महीने लंबा फ़िल्म फेस्टिवल लॉन्च किया है।
यह विशेष पहल अमिताभ बच्चन की पांच दशकों से अधिक लंबी फ़िल्मी यात्रा को समर्पित है। पूरे अक्टूबर माह के दौरान दर्शक उनके करियर की लोकप्रिय फ़िल्में जैसे डॉन, नमक हराम, रोटी कपड़ा और मकान, कुली, मर्द, बड़े मियाँ छोटे मियाँ, चीनी कम, वज़ीर और तीन पत्ती देख सकेंगे।इस फेस्टिवल के साथ ही कंपनी ने एक डिजिटल अभियान ‘द बच्चन एरा’ भी शुरू किया है, जो सोशल मीडिया पर बच्चन साहब के चार अलग-अलग सिनेमाई दौरों को प्रदर्शित करेगा।
अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा,“अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा की आत्मा हैं। उनकी फ़िल्में पीढ़ियों को जोड़ती हैं और इस महोत्सव के ज़रिए हम उनकी विरासत को नए दर्शकों तक पहुँचा रहे हैं।
ग्रुप के सीओओ और निर्देशक रजत अग्रवाल ने कहा,“अल्ट्रा प्ले ओटीटी क्लासिक हिंदी सिनेमा को आधुनिक दर्शकों तक पहुँचाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। ‘बिग बी के ब्लॉकबस्टर्स’ इस दृष्टिकोण का प्रतीक है।इस अवसर पर कंपनी ने #BigBKaBlockbusterMonth के तहत एक इंटरैक्टिव फैन एंगेजमेंट अभियान भी शुरू किया है, जिसमें विजेताओं को एक्सक्लूसिव अल्ट्रा मर्चेंडाइज़, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और डिजिटल ऑफ़र्स प्रदान किए जाएंगे।

