मध्य  प्रदेश में  लागत कम करने और ग्राहकों का मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान


 एवीएस न्यूज.इंदौर 


भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी, टाटा मोटर्स ने आज इंदौर में बिल्कुल नई अज़ुरा रेंज के साथ-साथ अगली पीढ़ी के ट्रकों की एक नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। यह कदम मध्य प्रदेश में कंपनी के मुनाफा देने वाले कमर्शियल वाहन पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
 
इन नए वाहनों की पेशकश टाटा मोटर्स के उस विजन को मजबूत करती है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की आमदनी बढ़ाना, स्वा मित्वर लागत (टीसीओ) को कम करना, वाहनों का अपटाइम बढ़ाना और बेहतर परिचालन दक्षता प्रदान करना है। यह लॉन्च इंदौर के रणनीतिक महत्व को भी उजागर करता है, जो राज्य के तेजी से बढ़ते परिवहन इकोसिस्टम के भीतर एक प्रमुख कृषि-व्यापार, क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक माल ढुलाई केंद्र के रूप में उभरा है। 

लॉन्च समारोह के दौरान, टाटा मोटर्स लिमिटेड के ट्रक बिजनेस हेड और वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश कौल ने टाटा मोटर्स की वरिष्ठ टीम के साथ मिलकर राजिंदर त्रेहन, राजदीप परिहार, और एसआरडब्ल्यू - हेमंत लड्डा जैसे प्रमुख ग्राहकों को गाडि़यों की चाबियाँ सौंपीं।

इन गाडि़यों की डिलीवरी अज़ुरा रेंज और नेक्स्ट-जेन ट्रकों को जल्द अपनाने की शुरुआत है, जो इस क्षेत्र के विविध परिचालन अनुप्रयोगों में उनकी प्रासंगिकता और उपयोगिता को फिर से स्थापित करती है।

लॉन्च के अवसर पर, टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड – ट्रक्स , श्री राजेश कौल ने कहा, "मध्य प्रदेश का ट्रांसपोर्ट सेक्टर बहुत ही विविधतापूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। यहाँ कृषि-आधारित व्यापार से लेकर क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक आवाजाही और बुनियादी ढांचे के विकास तक हर तरह की जरूरतें हैं। इंदौर विशेष रूप से कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुँचाने, ई-कॉमर्स, वाइट गुड्स के वितरण और समय पर पहुँचने वाले माल के लिए एक मुख्य केंद्र है। नई अज़ुरा रेंज को इन्हीं भारी काम वाले क्षेत्रों में मजबूती से चलने के लिए बनाया गया है। यह रेंज तेजी से माल पहुँचाने, कम रखरखाव समय और कम परिचालन लागत सुनिश्चित करती है, जिससे सीधे तौर पर ट्रक मालिकों का मुनाफा बढ़ता है।

इसके साथ ही, हमारी नेक्स्ट-जेन ट्रकों की नई रेंज पीथमपुर, सिंगरौली और मंदसौर जैसे क्षेत्रों में अधिक भार ढोने वाले कामों के लिए एकदम सही है। हमारा ध्यान पेलोड और माइलेज बढ़ाने पर है, ताकि राज्य के ट्रांसपोर्टर्स अपनी कुल लागत कम कर सकें और हर ट्रिप से ज्यादा कमाई कर सकें। यह हमारे उस वादे को दर्शाता है जिसमें हम भरोसेमंद और अधिक मुनाफा देने वाले समाधान प्रदान करते हैं।"

मध्य प्रदेश के ग्राहकों को टाटा मोटर्स के सम्पूर्ण सेवा 2.0 इकोसिस्टम और राज्य भर में फैले 165 सेल्स एवं सर्विस केंद्रों का लाभ मिलेगा। इसमें 24x7 रोडसाइड असिस्टें स, पार्ट्स की उपलब्धता, फ्लीट एज कनेक्टेड व्हींकल प्लेटफॉर्म, एएमसी (वार्षिक रखरखाव कॉन्ट्रैक्ट) और ड्राइवरों की ट्रेनिंग और ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए लोन विकल्प शामिल हैं। इन सुविधाओं का उद्देश्य ग्राहकों को मानसिक शांति देना और उनके व्यवसाय को लगातार बढ़ाने में मदद करना है। 

अज़ुरा का परिचय – आईएलएमसीवी सेगमेंट के लिए उत्कृष्टता की नई परिभाषा 
बिल्कुल नई अज़ुरा एक नए 3.6-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो क्षेत्रीय और मध्यम दूरी के परिचालन में उच्च उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बेहतरीन माइलेज और विश्वसनीयता प्रदान करता है। 7 से 19-टन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध अज़ुरा रेंज ई-कॉमर्स, एफएमसीजी वितरण, कृषि उत्पाद परिवहन, निर्माण सामग्री, व्हाइट गुड्स और औद्योगिक कार्गो मूवमेंट सहित विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। अपने आधुनिक केबिन डिजाइन, बेहतर एर्गोनॉमिक्स, बेहतर विजिबिलिटी और ड्राइवर-केंद्रित सुविधाओं के साथ, अज़ुरा निरंतर व्यावसायिक लाभ का समर्थन करते हुए थकान मुक्त ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।