एवीएस न्यूज..विशाखापत्तनम

 
गूगल ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने ऐतिहासिक एआई हब की आधारशिला रखी। यह भारत में कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। नेक्सट्रा बाय एयरटेल, अडाणी कॉनेक्स के साथ मिलकर इस गीगावाट-स्केल इकोसिस्टम के निर्माण का नेतृत्व करेगा।

यह भारत की आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति गूगल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए नेक्सट्रा के अत्याधुनिक डेटा सेंटर्स, पूरे भारत में विस्तृत अल्ट्रा-लो-लेटेंसी फाइबर, हरित ऊर्जा (ग्रीन पावर) और नेक्स्ट-जेन केबल लैंडिंग स्टेशन का रणनीतिक उपयोग करेगा।


 कार्यक्रम में भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि इस ऐतिहासिक एआई हब के निर्माण के लिए गूगल और अडानी के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, हम भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। विशाखापत्तनम दुनिया के एआई मानचित्र पर एक नए हब के रूप में उभरने के साथ, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत नवाचार और सतत वृद्धि की गति तय करे और यह सिर्फ भारत के लोगों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए होगा। हमारे बेहतरीन डेटा सेंटर्स की पूरी श्रृंखला, हरित ऊर्जा का उपयोग, अखिल भारतीय अल्ट्रा-लो-लेटेंसी फाइबर और नेक्स्ट-जेन केबल लैंडिंग स्टेशन मिलकर वाइजैग में बड़े पैमाने पर विश्व स्तरीय एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाएंगे।

 आयोजित इस समारोह में अश्विनी वैष्णव (केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री), नारा चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री), नारा लोकेश (आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री), बिकाश कोले (गूगल क्लाउड वीपी),  करण और जीत अडाणी (अडाणी ग्रुप के निदेशक),  राकेश मित्तल (भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन) मौजूद रहे।


- भारत को तकनीक के क्षेत्र में पीएम बनाने चाहते हैं एक वैश्विक लीडर: अश्विनी 
अश्विनी वैष्णव,आईटी मंत्री ने कहाकि विशाखापत्तनम में इंडिया एआई हब का शिलान्यास समारोह  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वे भारत को तकनीक के क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर बनाना चाहते हैं। इस दृष्टिकोण को साकार करने में समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का धन्यवाद।

इंडिया एआई हब और विशाखापत्तनम में लैंड होने वाले तीन सब-सी केबल देश की विकास यात्रा के लिए बेहद महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर साबित होंगे।  आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री, एन.चंद्रबाबू नायडू कि गति, भरोसे और व्यापार करने में आसानी द्वारा संचालित, आंध्र प्रदेश भारत के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। विशाखापत्तनम में गूगल का एआई हब हमारे बढ़ते टेक कॉरिडोर की आधारशिला बनेगा, जो नवाचार को बढ़ावा देगा।

केंद्र सरकार के मजबूत सहयोग के साथ और एक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, गूगल के साथ यह साझेदारी अत्याधुनिक नवाचार को समावेशी वृद्धि के साथ जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि अवसर आंध्र प्रदेश के हर समुदाय तक पहुंचें