एवीएस न्यूज.नई दिल्ली 
  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया है। इस बढ़त के साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 3.2 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह भारत की सबसे मूल्यवान मेटल कंपनी बन गई है।

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप इसने अपने मूल समूह वेदांता और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। चांदी की कीमतें वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार पर 3.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

कंपनी के मजबूत वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन के बाद प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों जेफ़रीज, जेएम फाइनेंशियल और सिस्टमेटिक्स ने हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड के लिए अपने लक्ष्य मूल्य (टार्गेट प्राइस) बढ़ा दिए हैं। इन ब्रोकरेज फर्मों ने यह बढ़ोतरी कंपनी की तेज़ मुनाफ़ा वृद्धि, मार्जिन में सुधार और आय की बेहतर दृश्यता को देखते हुए की है।