एवीएस न्यूज.भोपाल
 सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और भरोसेमंद ज्वैलरी ब्रांड डीपी ज्वैलर्स ने भोपाल में ‘डीपी वेडिंग कार्निवल 2026’ आयोजित किया है। यह ब्राइडल ज्वेलरी प्रदर्शन 11 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। शादी के सीजन को देखते हुए इस आयोजन में एक ही जगह पर शादी से जुड़ी ज्वेलरी के कई विकल्प प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

वेडिंग कार्निवल में ब्राइडल और सेमी-ब्राइडल ज्वेलरी का विस्तृत कलेक्शन प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक डिज़ाइनों के साथ आधुनिक स्टाइल की ज्वेलरी भी शामिल है। यहां हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी, नेचुरल डायमंड ज्वेलरी, डायमंड पोल्की कलेक्शन, सिल्वर ज्वेलरी और आधुनिक ब्राइडल डिज़ाइन्स उपलब्ध हैं।