imageFORCE सीरीज़ एक स्मार्ट मल्टीफंक्शन डिवाईस है, जो AI-assisted मेंटेनेंस, सुगम कनेक्टिविटी, क्लाउड-रेडी इंटीग्रेशन, एडवांस्ड सिक्योरिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस जैसी खूबियों के साथ आती है।


 एवीएस न्यूज. मुंबई 
 डिजिटल इमेजिंग सॉल्यूशंस में अग्रणी, कैनन इंडिया ने आज अपनी imageFORCE C5100 कलर सीरीज़ और 6100 mono सीरीज़ लॉन्च की। ये मल्टीफंक्शन डिवाईस (MFD) आधुनिक वर्कप्लेस की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाईन की गई हैं। ये नैक्स्ट-जनरेशन की MFD व्यवसायों को सुरक्षा, विश्वसनीयता, कनेक्टिविटी और सस्टेनेबिलिटी के साथ बेहतर क्षमताएं प्रदान करेंगी।

इनमें इंटैलिजेंट ऑटोमेशन है, जो वर्कफ्लो को आसान बना देता है। महत्वपूर्ण डेटा की रक्षा आधुनिक सुरक्षा विशेषताएं करती हैं। imageFORCE सीरीज़ में C5100 कलर सीरीज़ और 6100 mono सीरीज़ आती है, जो शक्तिशाली और इन्ट्यूटिव अनुभव प्रदान करती है, ताकि व्यवसाय ज्यादा सुगमता से अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकें। 
इस सीरीज़ के बारे में  तोशियाकी नोमुरा, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, कैनन इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में ऑफिस ऑटोमेशन का क्षेत्र बदल रहा है। संस्थान ज्यादा स्मार्ट, कनेक्टेड और सुरक्षित समाधान तलाश रहे हैं ताकि आज के डायनैमिक और डिजिटल वातावरण में वो ज्यादा एफिशियंसी के साथ काम कर सकें। कैनन इंडिया में हम ग्राहकों को हमेशा ऐसी टेक्नोलॉजी प्रदान करना चाहते हैं, जो न केवल उनकी उत्पादकता बढ़ाए, बल्कि डेटा की सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी में भी सबसे बेहतर हो। नई imageFORCE सीरीज़ हमने इसी उद्देश्य के तहत विकसित की है। इसमें AI-driven इंटैलिजेंस है, जो यूज़र के व्यवहार को समझ लेती है। यह जरूरतों को अनुमान लगा लेती है और सुगम ऑपरेशन सुनिश्चित करती है, जिससे सर्विस और अधिक रिस्पॉन्सिव बनती है।

इस लॉन्च के साथ हम MFD श्रेणी में अपनी अग्रणी भूमिका को स्थापित कर रहे हैं। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के परिवेश में अपनी स्थिति को मजबूत बना रहे हैं। यह व्यवसायों को ज्यादा एफिशियंसी, चुस्ती और दीर्घकालिक लाभ के साथ अपने डिजिटल परिवर्तन की सफर पूरा करने में समर्थ बनाएगी।’’
 

सी सुकुमारन, सीनियर डायरेक्टर, प्रोडक्ट्स एंड कम्युनिकेशन, कैनन इंडिया ने कहा, ‘‘नई imageFORCE C5100 और 6100 सीरीज़ इंटैलिजेंट प्रिंट सॉल्यूशंस का विकास करने की कैनन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है। ये सॉल्यूशन व्यवसायों को ज्यादा एफिशियंसी, विश्वसनीयता और सुरक्षा प्रदान करते हैं। आधुनिक एआई-आधारित मेंटेनेंस, बेहतर ऑटोमेशन और मजबूत डेटा सुरक्षा के साथ ये डिवाईस कम से कम डाउनटाईम और सुगम ऑपरेशन संभव बनाती हैं। हमारा हर इनोवेशन ग्राहकों के विकसित होते हुए वर्कप्लेस को ध्यान में रखकर पेश किया जाता है, ताकि उनका वर्कफ्लो आसान बने, लागत में प्रभावी कमी लाई जा सके और उनके सस्टेनेबिलिटी के उद्देश्य भी पूरे हो सकें। हमारे प्रिंट मैनेजमेंट समाधानों के साथ नई imageFORCE सीरीज़ आधुनिक उद्यमों के लिए सुरक्षित और स्मार्ट प्रिंट टेक्नोलॉजी की दिशा में अगला कदम है।