एवीएस न्यूज. नई दिल्ली


भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, एलजीई इंडिया ने हिंदुजा रिन्यूएबल्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और सनश्योर एनर्जी के साथ, अपने मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने के विस्तार की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, दीर्घकालिक सोलर पावर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। एलजीई इंडिया अपनी ग्रेटर नोएडा और पुणे मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के लिए सौर ऊर्जा प्राप्त करेगा, जिससे उसके कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की ओर उसका कदम मजबूत होगा।

एलजीई इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर श्री हांग जू जियोन ने कहा, "यह प्रोजेक्ट एलजीई इंडिया के लिए एक निर्णायक पड़ाव है, जो देश में हमारे पहले कैप्टिव रिन्यूएबल ऊर्जा प्रोजेक्ट को दर्शाता है और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में हमारे निर्णायक कदम को मजबूत करता है।

यह RE100 पहल के तहत 100 प्रतिसत रिन्यूएबल ऊर्जा प्राप्त करने की दिशा में हमारे बदलाव 22सहित एलजी की वैश्विक सस्टेनेबिलिटी प्रतिबद्धताओं के साथ मजबूती से मेल खाता है। हमारे ऑपरेशंस को शक्ति देने के अलावा, ये सहयोग 2070 तक भारत की नेट-जीरो महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में हमारे योगदान को भी मजबूत करते हैं और जिम्मेदार मैन्युफैक्चरिंग की ओर हमारी यात्रा को गति देते हैं।

स्वच्छ ऊर्जा को अपने प्रोडक्शन इकोसिस्टम के साथ जोड़कर, हम न केवल अपना कार्बन फुटप्रिंट कम कर रहे हैं बल्कि एलजीई इंडिया के उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को भी बढ़ा रहे हैं।"
एचआरईपीएल के एमडी और सीईओ  दीपक ठाकुर ने कहा, “हम एलजीई इंडिया की सस्टेनेबिलिटी यात्रा का हिस्सा बनकर प्रसन्न हैं। पड़ाव रिन्यूएबल ऊर्जा अपनाने के प्रति एलजीई इंडिया की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है और कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए स्वच्छ मैन्युफैक्चरिंग में इसके बदलाव को तेज करने में मदद करेगा तथा इसे अधिक सस्टेनेबल भविष्य की ओर ले जाएगा। यह प्रोजेक्ट विश्वसनीय ग्रीन पावर समाधान प्रदान करने की एचआरईपीएल (HREPL) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो संगठनों को अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करते हैं।”

इस गठबंधन पर प्रकाश डालते हुए, सनश्योर एनर्जी के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ श्री शशांक शर्मा ने कहा, “सनश्योर एनर्जी विभिन्न क्षेत्रों और भौगोलिक क्षेत्रों में भारत के औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को आगे बढ़ाने में सबसे आगे है और भारत में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण को आगे बढ़ाने पर गर्व महसूस करती है।

यह सहयोग पावर परचेज एग्रीमेंट से कहीं आगे है - यह एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के साथ दीर्घकालिक संबंधों की शुरुआत का प्रतीक है, एक ऐसी कंपनी जो अपनी गुणवत्ता, इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और निरंतरता के लिए जानी जाती है - ये ऐसे मूल्य हैं जो सनश्योर में हमारे साथ दृढ़ता से मेल खाते हैं। इस सहयोग के माध्यम से, भारत में निर्मित एलजीई इंडिया के उत्पाद स्वच्छ ऊर्जा द्वारा संचालित होंगे, जिससे उपभोक्ता अधिक सस्टेनेबल विकल्प चुनने में सक्षम होंगे।”

इन गठबंधनों के तहत, एलजीई इंडिया ने अपनी पुणे मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के लिए एचआरईपीएल  के साथ 9.80 मेगावाट पीक सोलर पीपीए और अपनी ग्रेटर नोएडा सुविधा के लिए सनश्योर एनर्जी के साथ 11 मेगावाट पीक  सोलर पीपीए पर हस्ताक्षर किए हैं। एलजीई इंडिया दोनों सुविधाओं के लिए सालाना लगभग 3.21 करोड़ यूनिट रिन्यूएबल ऊर्जा प्राप्त करेगा, जो सामूहिक रूप से प्रोजेक्ट के पूरे जीवनकाल में लगभग 0.61 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन ( को कम किया जा सकेगा।
 

न्यूज़ सोर्स : एलजीई इंडिया अपनी ग्रेटर नोएडा और पुणे मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के लिए सौर ऊर्जा प्राप्त करेगा