आईआईएम में मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टंडीज के तीसरे बैच के लिए एडमिशन शुरू
एवीएस न्यूज .इंदौर
आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर) ने काम करने वाले लोगों के लिए अपने दो साल के खास मास्टलर ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज प्रोग्राम के तीसरे बैच के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
आईआईएम इंदौर दुनिया के उन गिने-चुने संस्थानों में से है जिसे तीन बड़ी अंतर्राष्ट्रीय मान्यताएं - ईक्यूयूआईएस, एएसीएसबी, और एएमबीए का ट्रिपल क्राउन मिला हुआ है। यह प्रोग्राम मार्च 2026 से मार्च 2028 तक चलेगा और यह लाइव ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम है, जिसमें 900 घंटे की पढ़ाई होगी। यह प्रोग्राम मिड-कॅरियर लीडर्स को एडवांस मैनेजमेंट क्षमताएं, रणनीतिक सोच और व्यवहारिक समझ देता है ताकि वे जटिल व्यापारिक माहौल को संभाल सकें।
मास्टमर ऑफ मैनेजमेंट स्टौडीज प्रोग्राम पेशेवरों को मुख्य विषयों जैसे माइक्रोइकोनॉमिक्स, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, फाइनेंस, मानव संसाधन और रणनीतिक प्रबंधन में गहन मैनेजमेंट विशेषज्ञता विकसित करने में मदद करता है। बाद के चरणों में, लर्नर्स चुने हुए इलेक्टिव विषयों, प्रोजेक्ट्स और एक थीसिस ट्रैक के माध्यम से इस नींव को और मजबूत करते हैं। वे इंटरैक्टिव लर्निंग और 16 दिनों के तीन ऑन-कैंपस सेशन के माध्यम से डेटा-आधारित निर्णय लेना, जिम्मेदार नेतृत्व, नैतिक निर्णय और जटिल वैश्विक व्यापारिक माहौल को संभालने की क्षमता विकसित करते हैं। ये ऑन-कैंपस सेशन आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं।
आईआईएम इंदौर के डायरेक्टेर, प्रोफेसर हिमांशु राय ने इस प्रोग्राम की घोषणा पर कहाकि कामकाजी पेशेवरों के लिए हमारा यह दो साल का ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम आईआईएम इंदौर के उस समर्पण को दर्शाता है कि हम ऐसे लीडर्स तैयार करें जो जटिलता और बदलाव के बीच भी उत्कृष्टता प्राप्त करें।

