वीआईटी के वाइस प्रेसिडेंट शंकर विश्वनाथन को थाई विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित
एवीएस न्यूज.वेल्लोर
वीआईटी के वाइस प्रेसिडेंट शंकर विश्वनाथन को थाईलैंड के राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रुंगथेप (आरएमयूटीके) द्वारा इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (मानद) की उपाधि प्रदान की गई है।
यह प्रतिष्ठित उपाधि विश्वविद्यालय परिषद की सर्वसम्मत स्वीकृति के बाद प्रदान की गई। यह सम्मान शंकर के उत्कृष्ट नेतृत्व, पेशेवर उपलब्धियों तथा इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देता है। यह उपाधि उन्हें थाईलैंड की प्रिवी काउंसिल के सदस्य पलाकोरन सुवर्णरथ तथा पिछल जन्मनी, अध्यक्ष, राजमंगला यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी क्रूंगथेप (आरएमयूटीके) द्वारा प्रदान की गई।
यह मानद उपाधि संस्थान द्वारा विशिष्ट सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान है। अपने स्वीकृति भाषण में डॉ. शंकर ने भारत और थाईलैंड की साझा संस्कृति एवं ज्ञान परंपराओं का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच अधिक सक्रिय शैक्षणिक सहयोग का आह्वान किया।
समारोह में वीआईटी के चांसलर जी. विश्वनाथन, रमणी बालासुंदरम, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट काधंबरी एस. विश्वनाथन तथा डॉ. श्रवण कृष्णा भी उपस्थित थे।

