एवीएस न्यूज .भोपाल 
 फ्लाइंग ऑफिसर स्व. बीके कौशिक, जिन्होंने 1962 चाइना 1965,1971 में पाकिस्तान की लड़ाइयां इंडियन एयर फोर्स की और से लड़ी तथा अशोका जन कल्याण विकास समिति के संरक्षक के रूप में क्षेत्र में सेवाएं दी, ऐसे स्व.कौशिक की स्मृति में, समिति सदस्यों के सहयोग से यह पुस्तकालय विगत 15 वर्षों से स्वामी विवेकानंद पार्क न्यू अशोका गार्डन में संचालित है। पुस्तकालय में ख्याति प्राप्त लेखकों, सभी धर्मों की लगभग 2000 पुस्तकों का संकलन है तथा नियमित समाचार पत्र भी मंगाए जाते है, जिसका लाभ स्थानीय जनता को प्राप्त हो रहा है। 

 


अशोका जन कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुरलाल राजपूत ने बताया कि केबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हमे स्वामी विवेकानंद विचार वीथिका पार्क में पुस्तकालय के लिए स्थान उपलब्ध कराया है, तथा पार्क की निगरानी का कार्य सौंपा है, महापौर श्रीमती मालती राय समय समय पर पुस्तकालय को पुस्तके भेंट करती रहती है, एवं सदस्यों का उत्साह वर्धन करती रहती है, समिति आपकी आभारी है। अशोक जन कल्याण विकास समिति विगत 30 वर्षों से क्षेत्र में, पर्यावरण, नागरिक स्वास्थ्य, सर्वधर्म समभाव से निरंतर कार्य कर रही है।