नेटफ्लिक्स के ‘मामला लीगल है’ में कॉमेडी की ताकत के बारे में बताते हुए रवि किशन ने कहा, ‘‘हमारा शो दिखाता है कि हर किसी का मेंटल मामला हैल्दी होता है
एवीएस न्यूज. मुंबई
सनसनीखेज थ्रिलर और रोमांचक एक्शन से भरपूर प्रोग्राम्स की भीड़ के बीच नेटफ्लिक्स का ‘मामला लीगल है’ कोर्टरूम एक्शन को बिल्कुल नए अंदाज में दिखाता है, जो आपको हँसने पर मजबूर कर देता है। हंसी-ठिठोली, गर्मजोशी और रोजमर्रा की बेतुकी घटनाओं के साथ इस सीरीज़ ने अपनी एक अलग जगह बना ली है। यह न केवल हल्का-फुल्का मनोरंजन पेश करती है, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी बस जाती है।
आज के समय इस तरह की कॉमेडी के महत्व के बारे में रवि किशन ने बताया कि आज जब दर्शक लगातार गहरा और गंभीर कंटेंट देख रहे हैं, तो उन्हें एक संतुलित व्युईंग प्रदान करने में हँसी की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है।
रवि किशन ने कहा, ‘‘मैंने अक्सर सुना है, जो हँसता है, वह लंबे समय तक टिकता है। हास्य और कॉमेडी बहुत जरूरी हैं। कॉमेडी मनोरंजन में सबसे आगे रही है। भारत में हॉरर फिल्म या एक्शन फिल्म कॉमेडी के बिना अधूरी रहती है। हमारा शो प्रदर्शित करता है कि हर किसी के मेंटल मामले हैल्दी और स्टेबल होते हैं क्योंकि आज के समय में मेंटल स्वास्थ्य सबसे जरूरी हो गया है।
कॉमेडी हमारे रिश्ते को मजबूत बनाती है क्योंकि हम अपने दर्शकों से जुड़े हुए किरदार और परिस्थितियाँ पेश करते हैं, जिससे उन्हें महसूस होता है कि उनका भी महत्व है और कोई उन्हें भी समझता है। मामला जैसे शो केवल दर्शकों का मनोरंजन नहीं करते हैं, वो हमें जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं में हँसी ढूँढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, ताकि अपनी कठिनाईयों के बीच हमें राहत मिल सके।’’
कोर्ट रूम की हलचल हो या किरदारों के बीच का भाईचारा, मामला लीगल है ने साबित कर दिया है कि कभी-कभी सबसे अच्छी कहानियाँ वो होती हैं, जो आपको बैठकर मन को हल्का करने तथा उनका आनंद लेने का मौका देती हैं।’’
आप भी शामिल हो जाईये इन मामलों की उथल-पुथल में और देखिए मामला लीगल है सीज़न 2, 3 अप्रैल से केवल नेटफ्लिक्स पर!

