मंडी बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाईल एप से होगी दर्ज
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के प्रबंध संचालक निर्देशानुसार पर मंडी बोर्ड मुख्यालय में आहूत हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। निर्णय अनुसार मंडी बोर्ड और मध्यप्रदेश की सभी 259 कृषि उपज मंडियों में सेवारत अधिकारी -कर्मचारियों की उपस्थित 1 अगस्त से मोबाइल एप के मार्फत दर्ज होगी।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की समस्त 259 कृषि उपज मंडी समितियों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति को ट्रैक करने और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के साथ कार्य की गुणवता में सुधार लाने के उद्देश्य से मंडी बोर्ड ने यह नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में हैं। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त 2025 से लागू होगा।
मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक ने सभी संभागीय अधिकारियों और मंडियों के सचिवों को मंडी बोर्ड उपस्थिति एप का यूजर मैनुअल संलग्न कर निर्देशित किया है कि संबंधित मंडी अपने-अपने आंचलिक कार्यालय से यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त कर यूजर मैन्युअल अनुसार कार्यवाही पूर्ण करे और कार्यस्थल से ही अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति ऐप के माध्यम से दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें।

