एवीएस न्यूज.भोपाल 
 सेवा जब संकल्प बन जाए, तो हर मौसम में ठंड भी हार मान लेती है। कैनपाल के बैनर तले, केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव  के. रवि कुमार के मार्गदर्शन एवं सीबीओए के वाइस प्रेसिडेंट केके त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सीबीओए  के समर्पित अधिकारियों द्वारा ग्राम टांडा और सेहत गढ़ में कंबल वितरण का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।

सीबीओए की महिला शक्ति ने कदम से कदम मिलाकर मानवता की इस अलख को और मजबूत किया। यह केवल कंबल वितरण नहीं था, यह संवेदनाओं की गर्माहट थी, जो समाज के हर जरूरत मंद तक पहुंचती है।

सीबीओए का यह प्रयास यह सिखाता है कि जब नेतृत्व सही हो और इरादे नेक हों, तो सेवा केवल कार्य नहीं, एक प्रेरणा बन जाती है। इस मानव कल्याण कार्य में ग्राम टांडा की लक्ष्मी मैडम, सीबीओए की महिला शक्ति से प्रियंका शर्मा, आयुषी मालवीय, परिणीता केसरी, रवीना मिश्रा, कमलेश नामदेव,पुष्कर पांडे, अमित अग्रवाल, पीयूष शर्मा, संकेत साहू,  सुरेन्द्र राजपूत तथा मनीष चतुर्वेदी उपस्थित थे।