जबलपुर में होगा पदमजीत सेहरावत मोटिवेशनल नाइट एवं रियल्टी कॉन्क्लेव अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन
एवीएस न्यूज.जबलपुर
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा 30 मई 2026 को शहर के सबसे बड़े मोटिवेशनल कार्यक्रम “पदमजीत सेहरावत मोटिवेशनल नाइट एवं रियल्टी कॉन्क्लेव अवॉर्ड सेरेमनी” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कन्वेंशन सेंटर, घंटाघर, जबलपुर में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और आईपीएल कमेंटेटर पदमजीत सेहरावत की विशेष उपस्थिति रहेगी, जहां वे युवाओं और व्यापारिक वर्ग को प्रेरित करने के साथ मोटिवेशनल म्यूज़िकल नाइट में शामिल होंगे।
इस अवसर पर शहर के आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, इंजीनियर्स और बिल्डर्स को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से 45 वर्ष से कम आयु के उन युवाओं को पुरस्कृत किया जाएगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा होंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं, व्यापारियों और उद्योगपतियों को प्रेरित करना तथा शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।
जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रेम दुबे सहित संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यापारिक वर्ग, उद्योगपतियों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।






