एवीएस न्यूज.मुंबई

 महिला क्रिकेट टीम ने इस साल वर्ल्ड कप जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। अब देश की ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने इन विजेताओं के सम्मान में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 25 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाली अपनी फ्लैगशिप एसयूवी  (टाटा सिएरा) का पहला बैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गिफ्ट करेगी।

इस दौरान टीम की हर खिलाड़ी को मिलेगा इस एसयूवी का टॉप मॉडल, जिसमें कंपनी की नवीनतम टेक्नोलॉजी और फीचर्स शामिल होंगे। यह कारें टीम की उन खिलाड़ियों को समर्पित हैं, जिन्होंने विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन कर इतिहास रचा।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ, शैलेश चंद्रा ने कहाकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अद्भुत प्रदर्शन और शानदार जीत से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।