एवीएस न्यूज. मुंबई


 बैंक ऑफ बड़ौदा एवं रिलायंस जियो ने आज ‘बॉब वर्ल्ड लाइट’ मोबाइल बैंकिंग एप के शुभारंभ हेतु साझेदारी की घोषणा की। यह जियोफोन प्राइमा 4जी डिवाइस पर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया पहला व्यापक मोबाइल बैंकिंग एप है।

भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समावेशन को प्रोत्साहित करने और फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान को सुलभ बनाने के विज़न के अनुरूप, यह उद्योग में नवोन्मेषी पहल है, जो देशभर में लाखों उपयोगकर्ताओं को बाधारहित एवं व्यापक डिजिटल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह एप बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ किसी भी अन्य बैंक के ग्राहकों के लिए भी सरल और सुविधाजनक स्व-पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध होगी। 


पारंपरिक मोबाइल बैंकिंग ऐप जो केवल स्मार्टफोन पर कार्य करते हैं, की तुलना में ‘बॉब वर्ल्ड लाइट’ एप को किफायती फीचर फोन पर दैनिक बैंकिंग सेवाओं की व्यापक श्रेणी प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है जिसके तहत इसका विस्तार अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत तक हो सके।

इसमें लाइटवेट एवं कीपैड नेविगेशन के साथ कम बैंडविड्थ आधारित संरचना तथा सुरक्षित एक्सेस की सुविधा उपलब्ध है जो डिजिटल बैंकिंग को सरल, सहज और सुलभ बनाती है। ‘बॉब वर्ल्ड लाइट’मोबाइल बैंकिंग एप वर्तमान में यूपीआई आधारित स्कैन एंड पे, निधि अंतरण, बिल भुगतान एवं रिचार्ज तथा प्रोफ़ाइल प्रबंधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराती है, इसमें और भी सुविधाएं शीघ्र ही शामिल की जाएंगी।

इस साझेदारी के अंतर्गत यह ऐप जियोफोन प्राइमा 4जी डिवाइस में प्री-लोडेड रहेगा और सीधे होम स्क्रीन से एक्सेस किया जा सकेगा। मौजूदा जियोफोन प्राइमा 4जी उपयोगकर्ता जियो स्टोर से‘बॉब वर्ल्ड लाइट’ एप एक्सेस कर सकते हैं।