एवीएस न्यूज. नई दिल्ली
न्यू-एज स्मार्टफोन ब्रांड, इनफिनिक्स अपने हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्ट 20 की बिक्री 12 जून, 2026 से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू करने जा रहा है। पतला, स्मूथ और मजबूत के मूल मंत्र पर डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन लॉन्च ऑफर्स के साथ 11,999 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।


स्मार्ट 20 में प्रीमियम 7.7 एमएम अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, 120 एचज़ेड रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का पंच-होल डिस्प्ले और शानदार व्यूइंग अनुभव के लिए 700 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। 48-महीने के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन के साथ मीडियाटेक हीलियो जी81 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस, यह डिवाइस 8जीबी तक एक्सटेंडेड रैम (4 जीबी + 4 जीबी एक्सटेंडेड) और 128 जीबी स्टोरेज के साथ रोज़मर्रा के कामों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।


मजबूती के लिए बनाए गए इस स्मार्टफोन में आईपी 64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 25,000+ ड्रॉप टेस्ट और 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें अल्ट्रा लिंक फीचर भी पेश किया गया है, जो 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देता है। इसके साथ ही, स्पष्ट कॉलिंग के लिए तीन इंटेलिजेंट नॉइज़ कैंसिलेशन मोड्स के साथ वॉइसप्रिंट नॉइज़ रिडक्शन भी शामिल है।


एंड्रॉयड 16 पर आधारित एक्सओएस 16 पर चलने वाला स्मार्ट 20, फ़ोलैक्स द्वारा संचालित वन-टैप इनफिनिक्स एआई के साथ आता है। इसमें डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, सॉन्ग रिकग्निशन, शेड्यूलिंग और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस में 15 डब्ल्यू चार्जिंग सपोर्ट और 5 डब्ल्यू वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ 5200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।


स्मार्ट 20 खरीदने वाले ग्राहक 500 तक के आकर्षक बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे यह डिवाइस और भी किफायती हो जाता है। शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स दोनों पर मिलेगा। यह एक बेहतरीन कीमत पर स्मूथ 120एचज़ेड डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी लाइफ का शानदार संयोजन पेश करता है।