रेनो ने की अपनी प्रतिष्ठित डस्टर की वापसी
एवीएस न्यूज. चेन्नई
रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने नई रेनो डस्टर का अनावरण किया। यह एक ऐसी नेमप्लेट की वापसी है जिसने देश में मिड-साइज एसयूवी कैटेगरी की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दिया था।
नई रेनो डस्टर में भारतीय एसयूवी खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं- डिजाइन, पावरट्रेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा एवं स्वामित्व के अनुभव- को ध्यान में रखते हुए इसके रग्ड, एडवेंचर-फस्र्ट कैरेक्टर को बरकरार रखा गया है। अपनी आइकोनिक इमेज पर खरी उतरते हुए, नई रेनो डस्टर का अनावरण उद्योग जगत में पहली बार एक अनूठे कार्यक्रम में हुआ, जहां डस्टर कम्युनिटी के गैंग के साथ 15000 से अधिक लोग इकट्ठा हुए।
इसी के साथ चेन्नई जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में डस्टर की शानदार वापसी हुई। नई रेनो डस्टर, भारत में रेनो ग्रुप के इंटरनेशनल गेम प्लान के तहत अनावरित पहला प्रोडक्ट है।

