एवीएस न्यूज. भोपाल
भारत सरकार की  राईजिंग एंड एक्सलेरेटिंग  एमएसएमई परफार्मेंस (रैंप) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के पात्र एमएसएमई  एवं डीपीआईआईटी  मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए वुड एशिया वुड  वर्किंग मशीनरी एक्सपो 2026, लुधियाना (पंजाब) के लिए आयोजित एक्सपोजर विजिट  भोपाल से रवाना  हुई।
यह एक्सपोजर विजिट 18 जनवरी 2026 तक लुधियाना एग्जीबिशन सेंटर , साहनेवाल, लुधियाना में आयोजित की जा रही है। इस विजिट का उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक वुडवर्किंग मशीनरी, फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, प्लाइवुड,एमडीएफ एवं पैनल प्रोसेसिंग सॉल्यूशंस, ऑटोमेशन, गुणवत्ता सुधार एवं बाजार विस्तार से संबंधित नवीनतम तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।


एक्सपोज़र विज़िट को सफल बनाने के लिए रैंप राज्य नोडल अधिकारी  अनिल थागले द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित कर रैंप  योजना के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, तकनीक अपनाने की आवश्यकता तथा नेटवर्किंग व मार्केट लिंकेंज के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र  भोपाल से महाप्रबंधक   सत्येंद्र कुमार, ईवॉय  टीम से   मिहिर आनंद तथा रैंप कंसल्टेंट रविश पाठेकर उपस्थित थे। यह विजिट पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  के सहयोग से करायी जा रही है। यह पहल प्रदेश के एमएसएमई एवं स्टार्टअप्स को नई तकनीकों को अपनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने में सहायक सिद्ध होगी।