मुंबई। शिवाश्रित फूड्स लिमिटेड (शिवाश्रित, दी कंपनी) शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को अपना आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) खोलने जा रही है। इसका उद्देश्य 70.03 करोड़ (उच्च मूल्य बैंड पर) जुटाना है। शेयरों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

यह इश्यू 10 रुपए अंकित मूल्य के कुल 49,32,000 इक्विटी शेयरों का है, जिसकी कीमत 135 से 142 रुपए प्रति शेयर के बीच तय की गई है।   इसके अलावा, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग किया जाएगा।एंकर निवेशक हिस्सा 21 अगस्त 2025 को खुलेगा और सार्वजनिक इश्यू 26 अगस्त 2025 को बंद होगा।