एक्सिस बैंक ने की ‘दिल से ओपन सेलीब्रेशन्स 2025’ की शुरुआत
मुंबई । एक्सिस बैंक ने ‘दिल से ओपन सेलीब्रेशन्स 2025’ की शुरुआत करने की घोषणा की, जो लाखों ग्राहकों के फेस्टिव अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए डिजाइन किया गया एक पैन-इंडिया अभियान है। सितंबर 2025 से शुरू होने वाले इस अभियान में कई महीनों तक बिना किसी रुकावट के फेस्टिव माहौल रहेगा, जिसमें रोमांचक छूट, कैशबैक ऑफर, रिवॉर्ड और खास पार्टनर डील शामिल हैं।
अपनी दिल से ओपन की सोच को सच साबित करते हुए, यह अभियान “सिर्फ एक फ़ेस्टिवल नहीं, पूरे फ़ेस्टिव सीजन चलेगा” के प्रस्ताव पर आधारित है, जो एक्सिस बैंक को त्योहारों के दौरान एक भरोसेमंद और विश्वसनीय पार्टनर के रूप में स्थापित करता है।
यह पूरे सीजन के लिए ग्राहकों के लिए फेस्टिव माहौल, वैल्यू और फ़ायदों का एक सहज मिश्रण लेकर आता है, जो किसी एक त्योहार तक सीमित नहीं है। नवरात्रि और दिवाली से लेकर क्रिसमस और उसके बाद तक, हर फेस्टिव पल रिवॉर्ड और फ़ायदों से भरपूर होगा, जिससे जश्न बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।

