एवीएस न्यूज ..भोपाल 
क्या आप भी कुछ नया और मजेदार अनुभव करना चाहते हैं, तो टीटी नगर दशहरा मैदान में 33 वें भोपाल उत्सव मेला में आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां ना सिर्फ शानदार खरीदारी का मौका मिलेगा, बल्कि खास आकर्षण स्थल और सेल्फी प्वाइंट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। भोपाल उत्सव मेला का आयोजन जो लोगों के लिए मनोरंजन और व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ का स्रोत बन गया है।

मेले में देशभर से व्यापारी अपने विशेष उत्पादों के साथ शामिल हुए हैं, जिससे स्थानीय लोग खरीदारी के साथ ही नए अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा भी अन्य कई प्रकार के सामान का स्टाल पर जहां लोग अपनी पसंद के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। चारों ओर तेज आवाज़ों, हंसी-मजाक, संगीत और लाउडस्पीकरों की घोषणाओं का एक अनूठा शोरगुल हर चेहरा उत्सुकता और आनंद से भरा, लोग एक-दूसरे से टकराते, फिर हंसकर आगे बढ़ जाते थे।
मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि यहां स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों के साथ खाने-पीने की वस्तुएं भी उपलब्ध हैं, जिससे मेले में आकर लोग अच्छा समय बिता रहे हैं। यहां पर युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहां वे आकर्षक डिजाइन के साथ सेल्फी ले सकते हैं। वहीं,झूले पर चढऩे के लिए लोगों की लंबी कतारें और झूले पर बैठे लोगों की डर और रोमांच से भरी चीखें हवा में गूंज रही थी।

 कपड़ों के अलावा दरी-कालीन-गलीचा और फर्नीचर भी आकर्षण का केंद्र
मेले में विभिन्न प्रकार के फर्नीचर और दरी-कालीन-गलीचा के स्टॉल लगाए गए हैं। यह विशेष रूप से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बांस, मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस के बने आइटम व फर्नीचर लोगों को खूब भा रहे हैं. जहां गलीचा की रेंज 150 से शुरू होकर 5,000 रुपये तक है। वहीं, फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम की न्यूनतम मूल्य 20 रुपए से शुरू होकर दो लाख रुपए तक रखी गई है।
बच्चों के मनोरंजन का है खास प्रबंध
बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी इस मेले में एक से एक बढि?ा चीजें देखने को मिलेंगी। यहां कई प्रकार के झूले, टॉय ट्रेन, मूविंग गाडिय़ों के साथ एयर जंपर इत्यादि की व्यवस्था की गई है. बच्चे और युवा इसे खूब पसंद कर रहे हैं।