भोपाल उत्सव मेला दशहरा मैदान टीटी नगर में बॉलीवुड नाईट: सदाबहार गानों से झूमे लोग
एवीएस न्यूज .भोपाल
भोपाल उत्सव मेला दशहरा मैदान टीटी नगर में आयोजित-बॉलीवुड नाईट डांस में बेली डांस ने जहां अपने रॉक अंदाज से डांस कर हर एक की हार्ट बीट बढ़ाई। मेला समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक अजय सोगानी ने बताया कि वहीं दोस्ताना म्यूजिकल ग्रुप के बॉलीवुड गानों को सिंगर चाहत ने.. सदाबहार गाना..बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम क़सम चाहे ले लो ख़ुदा की क़सम हमारी गज़़ल है तसव्वुर तुम्हारा तुम्हारे बिना अब ना जीना गवारा तुम्हे यूँ ही चाहेंगे जब तक है ने कार्यक्रम का आगाज किया।
इसके बाद मनोज छांवडिया ने....ओ मेरे, दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिये अपना ही साया देख के तुम जाने जहाँ शरमा गए अभी तो ये पहली मंज़िल है, तुम तो अभी से घबरा गए मेरा क्या होगा, सोचो तो जरा हाय ऐसे.... प्रस्तुत कर लोगों को रोमांटिक दौर में ले गए। बॉलीवुड नाइट को आगे बढ़ते हुए युवा गायक यश अग्रवाल ने..किशोर कुमार का..फिल्म मेरे जीवन साथी का मस्ती भरा गीत....चला जाता हूँ, किसी की धुन में धड़कते दिल के, तराने लिये मिलन की मस्ती, भरी आँखों में हज़ारों सपने, सुहाने लिये, चला जाता हूँ।

एक के बाद एक गानों को आवाज देकर खूब धमाल मचाया। इसके बाद हेमंत मितलानी ने...ओ मेरी मेहबूबा. मेहबूबा.... अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए गाया। वहीं दिल को सुकून देने वाले सुपरहिंट रोमांटिक पुराने गाने को युवा गायक यश अग्रवाल ने... 60 से 70 के दशक फिल्म प्रिंस का शम्मी कपूर और वैजयंती माला पर फिल्माया गया गीत..बदन पर के सितारे लपेटे हुए.... के साथ अन्य पुराने फिल्मी गीत गाए।... ये परदा हटा दो... हम तुमपे मरने वाले...कहो कहो. ये आंखे बोलती हे... व अन्य गीत गए। इससे पहले कार्यक्रम का पहला गीत... गायिका चाहत ने..फिल्म धड़कन की गायिका अलका याग्निक का गाया गीत..अक्सर इस दुनिया में अंजाने मिलते हैं अंजानी राहों में मिल के खो जाते हैं लेकिन हमेशा वो याद आते हैं अक्सर इस दुनिया में ..गाकर पुराने दौर में लोगों को ले गई।
- बॉलीवुड डांसर लोगों में डांस से जोश भरा
गीत-संगीत कार्यक्रम के बाद वही, बॉलीवुड डांस नाइट में. की डांसिंग सेंसेशन. डांसर ने बेली डांस परफॉर्मेंस दी।इस दौरान फिल्म सत्यमेव जयते का .दिलबर, दिलबर / हाँ, दिलबर, दिलबर / दिलबर, दिलबर / हाँ, दिलबर, दिलबर / होश ना ख़बर है, ये कैसा असर है? / होश ना ख़बर है, ये कैसा असर है? पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी.....इसके बाद.... दोनों हाथों में मसाल लेकर...लैला मैं लैला ऐसी हूँ लैला हर को चाहे मुझसे मिलना अकेला लैला मैं लैला ऐसी हूँ लैला हे...सॉन्ग्स पर कदम थिरकाए। मंच पर एंट्री क बीच.बॉलीवुड डांसरों के..डांस मूव्स और स्टेज परफॉर्मेंस ने मेले में मौजूद हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया....बेली डांस का ऐसा तड़का लगाया कि पूरा माहौल बेकाबू हो गया, उनके स्टाइलिश और जोरदार डांस मूव्स ने सबकी आंखें फटी की फटी कर दी, हर कदम में एनर्जी, ग्लैमर और कॉन्फिडेंस झलक रहा था। इस कार्यक्रम में राजकुमार जौहरी,कमल जैन श्वेता,प्रहलाद दास अग्रवाल,वीरेन्द्र जैन (श्रीजी),अमित श्रीवस्तव,शरद जैन,डॉ.रानी रैकवार मौजूद थी।

