एवीएस न्यूज.मुंबई 


 श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड (NSE:SHREEJISPG, BSE: 544490) को आयकर विभाग से टनेज टैक्स स्कीम (TonnageTax Scheme - TTS) के तहत मंजूरी प्राप्त हुई है। यह मंजूरी आयकर अधिनियम, 1961 के अध्याय XII-Gकी धारा 115VP(1)के अंतर्गत कंपनी के पात्र अंतर्देशीय (Inland)जहाजों के लिए दी गई है।

कंपनी के अनुसार यह मंजूरी वित्त वर्ष 2025-26(आकलन वर्ष 2026-27)से प्रभावी होगी और वित्त वर्ष 2034-35तक अथवा कानून के अनुसार निर्धारित अन्य लागू तिथि तक वैध रहेगी। यह मंजूरी आयकर अधिनियम और उससे संबंधित नियमों के अनुपालन की शर्त पर लागू होगी। कंपनी ने  इसे अपनी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। 


कंपनी का मानना है कि टनेज टैक्स स्कीम से उसे दीर्घकालिक कर नियोजन (TaxPlanning) में स्पष्टता मिलेगी तथा पात्र शिपिंग परिचालनों में कर दक्षता बढ़ेगी। इससे भविष्य में कंपनी की लाभप्रदता और नकदी प्रवाह (CashFlow) पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। साथ ही यह कंपनी की दीर्घकालिक विकास रणनीति को मजबूती प्रदान करेगा और परिचालन विस्तार में सहायक होगा। टनेज टैक्स स्कीम के तहत शिपिंग कंपनियों का कर निर्धारण उनके वास्तविक मुनाफे के बजाय जहाजों की शुद्ध वहन क्षमता  (NetTonnage) के आधार पर किया जाता है। इससे कर देनदारी अधिक स्थिर और पूर्वानुमेय रहती है। 


कंपनी के अनुसार इससे कर भुगतान का बोझ नियंत्रित रहेगा,शुद्ध लाभ में सुधार होगा और परिचालन से अधिक नकदी उपलब्ध होगी।इससे पहले कंपनी ने करंजा टर्मिनल एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक रणनीतिक पोर्ट हैंडलिंग समझौता किया था।

10फरवरी 2026से प्रभावी इस समझौते के तहत कंपनी को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले स्थित करंजा क्रीक में 200मीटर लंबे समर्पित वाटरफ्रंट पर सूखे थोक (DryBulk) और तरल कार्गो (LiquidCargo) के संचालन का विशेष अधिकार प्राप्त हुआ है। इस सुविधा पर परिचालन मार्च 2026के अंत तक शुरू होने की संभावना है। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड भारत और श्रीलंका में ड्राई बल्क कार्गो के लिए एकीकृत शिपिंग एवं लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है।


 कंपनी के पास 80से अधिक जहाजों का बेड़ा है,जिसमें बार्ज,मिनी बल्क कैरियर, टगबोट और फ्लोटिंग क्रेन शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 370से अधिक अर्थमूविंग और कार्गो हैंडलिंग उपकरण भी हैं। वर्ष 1995में स्थापित श्री जी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड को शिपिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उद्योग जगत के अनुभवी अशोककुमार हरिदास लाल और जितेंद्र हरिदास लाल के नेतृत्व में कंपनी ने ऑल-वेदर और मौसमी बंदरगाहों पर ड्राई बल्क कार्गो हैंडलिंग के क्षेत्र में एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में अपनी पहचान बनाई है।