एथर एनर्जी ने की ईएल पेश, स्कूटरों की नई जनरेशन शुरू
नई दिल्ली। एथर एनर्जी ने एथर कम्युनिटी डे 2025 के तीसरे एडिशन में उत्पाद और टेक्नोलॉजी में हुए जबरदस्त विकास की घोषणा की। एथर ने अपने ऑल-न्यू ईएल प्लेटफॉर्म का अनावरण भी किया। यह 450 के बाद पेश किया गया एथर का पहला वाहन प्लेटफॉर्म है। ईएल प्लेटफॉर्म का विकास बहुउपयोगिता, विस्तार और कीमत के अनुकूलन के लिए किया गया है। इसके साथ विभिन्न सेगमेंट्स में एथर स्कूटरों की एक नई जनरेशन शुरू होगी, जो भारतीय राईडर्स के लिए परफॉर्मेंस, विकल्पों और इनोवेशन के नए मानक स्थापित करेगी।
एथर ने एथरस्टैक 7.0 भी पेश किया। इसमें स्कूटर के साथ संवाद आवाज के माध्यम से होगा। इसके अलावा, टेक्नोलॉजी को अधिक इन्ट्यूटिव एवं उपयोग में आसान करने के लिए कई नए फीचर्स भी पेश किए गए। एथर ने अगली जनरेशन के फास्ट चार्जर भी प्रदर्शित किए, जो इलेक्ट्रिक स्कूटरों को और अधिक तेजी से चार्ज कर सकते हैं। साथ ही, मौजूदा उत्पाद श्रृंखला को अपडेट करने की घोषणा भी की गई।

