एवीएस न्यूज.भोपाल

मध्यप्रदेश सरकार ने सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के तहत मॉडल रेट  4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया है। इस योजना के तह यदि सोयाबीन का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य और घोषित मॉडल रेट से कम होता है, तो सरकार किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई करेगी।किसानों को पहले की तरह मंडी में सोयाबीन बेचना होगा और फिर योजना के तहत पंजीकरण कराना होगा। 

 मंडी बोर्ड के सहायक संचालक योगेश नागले ने बताया कि भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता कृषक जिन्होंने अपनी सोयाबीन 24 अक्टूबर  से 7 नवंबर 2025 के मध्य मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। ऐसे किसानों को भावांतर योजना अंतर्गत राशि का मॉडल रेट 4020 रुपए जारी किया गया है। उक्त मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।