मुंबई। कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 25 साल पूरे होने पर एक नया प्लान कोटक एज (अर्ली डिफाइंड गारंटीड अर्निंग्स) लांच करने की घोषणा की है। यह एक ऐसा इंश्योरेंस प्लान है जो आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आज की तेज-तर्रार जिंदगी में लोगों पर कई तरह की आर्थिक जिम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें तुरंत पूरा करना पड़ता है।

कोटक  एज इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसमें ग्राहकों को जल्दी और नियमित इनकम मिलेगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा। यह इनकम जरूरत पड़ने पर तुरंत काम आएगी और जीवन की प्राथमिकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। 
 कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश बालासुब्रमण्यन ने कहा कि हमारी 25 साल की यात्रा हमेशा इस सोच से जुड़ी रही है कि ग्राहकों के जीवन में बदलाव आता रहता है, इसलिए वित्तीय समाधान भी बदलने चाहिए।

कोटक एज भी एक ऐसा ही समाधान है, जो लंबी अवधि की सुरक्षा और फाइनेंशियल स्थिरता से समझौता किए बिना शुरुआती कुछ महीनों बाद ही रेगुलर इनकम के रूप में सपोर्ट करता है। आगे बढ़ते हुए, हमारा वादा है कि हम संवेदनशीलता और इनोवेशन के साथ ग्राहकों को ऐसा भरोसा देंगे, जिससे वे जीवन के हर पड़ाव पर आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।