एथर ने 29 अगस्त को होने वाले लॉन्च से पहले कोणार्क की मैटल बॉडी की झलक प्रदान की
एवीएस न्यूज. बेंगलुरू,
एथर एनर्जी ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क की पहली झलक प्रदान की। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नए ई.एल प्लेटफॉर्म पर बना है। इसका लॉन्च 29 अगस्त को होने वाला है। पहली झलक से प्रदर्शित होता है कि मैटल बॉडी कोणार्क के डिजाईन की मुख्य विशेषताओं में से एक होगी।
एथर के सी.ई.ओ एवं को-फाउंडर, तरुण मेहता ने एक्स पर इस स्कूटर की मैटल बॉडी का क्लोज-अप लुक प्रदान किया। टीजर में ‘‘नॉक नॉक कौन?’’ कैप्शन में नॉक की साउंड के माध्यम से कोणार्क की मैटल बॉडी की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।
कोणार्क एथर के ई.एल प्लेटफॉर्म पर बना पहला प्रोडक्शन स्कूटर है, जिसका अनावाण एथर कम्युनिटी डे 2025 के अवसर पर किया गया था। यह प्लेटफॉर्म स्कूटर्स की नई फैमिली के फाउंडेशन के रूप में विकसित किया गया है, जिससे एथर का प्रवेश इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के ज्यादा बड़े और किफायती सेगमेंट में होगा।
कोणार्क के साथ एथर का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो 450 और रिज्टा फैमिली से आगे बढ़ रहा है। यह स्कूटर कंपनी के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के अगले चरण का हिस्सा है, जो ज्यादा बड़ी संख्या में ग्राहकों को एथर का डिजाईन, इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और दैनिक उपयोगिता प्रदान करने पर केंद्रित है।
कोणार्क का अनावरण 29 अगस्त, 2026 को बैंगलुरू में एथर कम्युनिटी डे के अवसर पर किया जाएगा। इस ईवेंट में कंपनी ईएल प्लेटफॉर्म पर अपना पहला प्रोडक्शन लॉन्च कर रही है।
टीजर देखने के लिए एक्स पर तरुण मेहता की पोस्ट यहाँ पर देखें। Link


