भोपाल उत्सव मेले में बढिय़ा क्वालिटी का सामान सस्ते में दामों पर
एवीएस न्यूज ..भोपाल
टीटी नगर दशहरा मैदान में 33 वें भोपाल उत्सव मेले में ग्रामीण अंचलों से आए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ मेले का भ्रमण किया। बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने खरीदे, वहीं महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, बर्तन, कपड़े और घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं। मेले में सजावटी सामान, झूले और खाने-पीने के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। संध्या समय रोशनी से सजा मेला परिसर देर रात तक गुलजार रहा। क्षेत्र के लोग परिवार समेत मेला घूमने पहुंचे। दुकानदारों की बिक्री भी अच्छी रही। यह मेला सामाजिक एकता और परंपरा का प्रतीक बन चुका है।
मेला समिति के महामंत्री सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल के टीटी नगर दशहरे मैदान में चल रहे भोपाल उत्सव मेले में ठिठुरती सर्दी के बावजूद भारी भीड़ उमड़ रही है। इस मेले में शहरवासियों को न केवल स्वस्थ मनोरंजन का मौका मिल रहा है, बल्कि खानपान के विविध प्रकार के व्यंजन भी उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। खादी के वस्त्र, हैंडमेड मसाजर, लकड़ी के सजावटी सामान और खाद्य उत्पादों के स्टाल पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। वहीं, भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में समिति मेले की व्यवस्थाओं को शानदार तरीके से मैनेज कर रही है।

सस्ते में दामों में मिल रहा है सामान
मेला समिति के कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया मेला में लगी सेल में कपड़ों से लेकर स्टील के बर्तन, प्लास्टिक का सामान, सजावटी आइटम, बच्चों के खिलौने, घर के उपयोग की वस्तुएं सब कुछ बेहद कम दामों में मौजूद है। कई ग्राहकों ने बताया कि यहां महज 10- 20 और 100 से 200 रुपए में बढिय़ा केवालिटी का सामान मिल रहा है, जो मार्केट में 150 से 300 रुपए में मिलता है।
ग्राहकों को भा रहे सस्ते दाम
ग्राहकों का कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी से उन्हें एक ही जगह पर रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें सस्ती दरों में मिल जाती हैं। एक महिला ग्राहक ने बताया, यहां 100 रुपये में जो कई खिलौने के सेट मिल रहा है, वो बाजार में 200 से कम में नहीं मिलता। बच्चों के लिए 10-20 रुपए में खिलौने मिल रहे हैं। दूसरी ओर दुकान लगाने वाले व्यापारी भी बहुत खुश हैं। एक बर्तन बेचने वाले दुकानदार ने बताया,हमने यहां जो स्टील के बर्तन 100 रुपए में रखे हैं, वो बाहर 150-200 रुपए में बिकते हैं। इसी वजह से ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है और बिक्री शानदार हो रही है। इस प्रदर्शनी से अच्छा मुनाफा हो रहा है। इस मेले में विभिन्न प्रदेशों के स्वादिष्ट और प्रसिद्ध व्यंजन पेश किए जा रहे हैं। जयपुर से आए चूर्ण और रंग-बिरंगी गोलियां, जो बचपन की यादें ताजा कर देती हैं, खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश से आए अचार और मुरब्बे की 400 से अधिक वैराइटी को लोग बड़े चाव से खरीद रहे हैं और इनका स्वाद लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।
सुरक्षा और व्यवस्था भी संतोषजनक
प्रशासन और आयोजकों की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो. साथ ही साफ-सफाई और रोशनी का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे ग्राहक बिना किसी परेशानी के अपना समय बिता सकें। भोपाल का यह मेला न केवल व्यापारियों के लिए मुनाफे का जरिया बन रही है, बल्कि लोगों के लिए किफायती खरीदारी का बेहतरीन मौका भी साबित हो रही है. यहां आकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान और झोलियों में भरपूर सामान देखा जा सकता है।

