एवीएस न्यूज.भोपाल

टीटी नगर दशहरा मैदान में लगा भोपाल उत्सव मेला में आज भु कारोबार से गुलजार होने लगा है। मेला मैदान में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। दिन भर लोगों ने मेले में पहुंचकर गर्म कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी की। मेले में बढ़ती कारोबार गतिविधियों से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मेले में आए लोगों ने गर्म कपड़े, घरों में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक सामग्रीं की जमकर खरीदारी की।  मेला मैदान में लोगों का तांता लगा रहा।

छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग खासी संख्या में मेला मैदान पहुंचे। छोटे बच्चों ने झूले सहित अन्य मनोरंजन साधनों का जमकर लुत्फ उठाया। शुरूआती दौर में जहां मेले के दौरान कारोबार मंदा रहा और व्यापारियों में भी निराशा छाई रही, लेकिन अब कारोबार में भी उछाल आने लगा है। दूर-दूर से लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचे। 

 दोपहर से ही लोग जुटने शुरू हुए और दिनभर मेला मैदान में
 मेला समिति महामंत्री सुनील जैनाविन और कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि आज दोपहर से ही लोग जुटने शुरू हुए और दिनभर मेला मैदान में काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी। मेला मैदान में लगे झूले बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न स्टॉलों पर भी लोगों का भारी जमावड़ा देखा गया। देर शाम लोगों ने मेला मैदान पर सजी दुकानों से जमकर खरीदी की।


मेला अब पूरे रंग में है। ठंडी हवाओं के बीच झूले-चकरी, जगमगाती लाइटें और फूड स्टॉल्स लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। कड़ाही से उतरते गरमागरम गराडू, जलेबी और तवे पर सिंकती कुरकुरी टिकिया का स्वाद मेले का असली आकर्षण बना हुआ है। रात में जगमगाती रोशनी के बीच, मेले में उमड़ रही भीड़ ने माहौल को और खास बना दिया है।

मेले मे लगी गराडू दुकानों पर ग्राहको की आवाजाही भी बनी हुई है।मेले में इन दिनों एक दुकान पर खासी भीड़ देखी जा रही है।मेले में कई दुकानें लगी इस दुकान पर वैसे तो खाने-पीने के काफी सामग्री हैं, लेकिन यहां सर्वाधिक रूप से लोग गराडू की मांग कर रहे हैं।