एंजेल डांस नाईट में माही-तानिश और एंजेल ने दी जबरदस्त प्रस्तुति 
 
एवीएस न्यूज .भोपाल 
टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेला में कल रात सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में राजस्थानी डांसर्स से सजी एंजल डांस आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कोटा राजस्थान से आए डांस ग्रुप के कलाकारों ने मेला रंगमंच पर देर रात तक  फिल्मी गीतों पर डांस की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर के संगीत प्रेमी पहुंचे। मेले में एंजेल डांस नाईट में कार्यक्रम की शुरुआत  मशहूर स्टेज डांसर तानिश राणा हीरो होडा पर अपने रॉक अंदाज से डांस कर हर एक की हार्ट बीट बढ़ाई। एंजेल चौहान ने बाद और माही चौहान ने दिल दिलबर होश न खबर है....इस कार्यक्रम में कलाकारों ने फिल्मी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। एंजेन चौहान ने....किस्मत ने उडाया मेरे प्यार का...माही चौहान...ये आंखे ये मस्ती..ये काजल..ये जुल्फे.. कयामत.. कयामत...तनिश ने कमारिया लचके...जबरदस्त प्रस्तुति दी..... माही ने करती हूं ..मै प्यार.इकरार संडे को...मंडे को बडा काम है..दर्शकों ने कलाकारों के साथ गाते और नाचते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।

एंजल-माही और तानिश की डांस प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। तानिश राणा ने अपनी शानदार प्रस्तुति हरियाणी सांग ....चलो चलो ने घुमा दो हीरो होण्डा पे...पर डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया. जैसे ही उन्होंने अपने हिट गाने पर एंट्री की, पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। नीले रंग के खूबसूरत लहंगे में सजी जैसे ही मशहूर हीरो होंडा गाने पर थिरकना शुरू करती हैं, वहां मौजूद पूरा माहौल तालियों और शोर से भर जाता है. राणा की स्माइल, एक्सप्रेशन और ग्रेसफुल मूव्स देखकर भीड़ भी मंत्रमुग्ध रह जाती है। डांस ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को लोगों ने भरपूर आंनद उठाया। 


 कमर की लचक और चेहरे के एक्सप्रेशन ने जीता दिल
डांसर जिस तरह से में छत पे सोया था बहनोई मैं तन्ने समझ कर सो गई... मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई...,पर के हर बीट पर तालमेल बिठाती हैं, वह राजस्थानी कलाकारों ने खूबसूरती को पूरी तरह दर्शाता है। दर्शक बताते हैं कि उसके एक्सप्रेशन किसी प्रोफेशनल परफॉर्मर से कम नहीं हैं। खासकर जिस तरह वह घूमर और कालबेलिया दोनों के मिले-जुले स्टेप्स दिखाती हैं, वह देखने लायक है।

दर्शकों ने कहा कि राजस्थानी डांसर्स का कोई मुकाबला ही नहीं!. चेहरे के एक्सप्रेशन और कमर की लचकज् कमाल है! अंत में एंजल-माही और तानिश ने सामूहिक डांस की प्रस्तुति कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अजय सोगानी ने एंजेल डांस नाईट के कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान राजकुमार जौहरी उपस्थित थे।