मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कर्मचारियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना अपनाने का लिया संकल्प

एवीएस न्यूज, भोपाल।

हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शनिवार को बीएचईएल, भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री हेमराम पटेल, महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री सपन सुहाने, अपर महाप्रबंधक (एचएसई), श्री उपेन्द्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक (पी एंड पीआर), श्रीमती सुरेखा बंछोर, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री .के. केरकेट्टा, उप महाप्रबंधक (स्पोर्ट्स) सहित सभी यूनियनों के प्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में श्री प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में मेजर ध्यानचंद का नाम सदैव सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने अपनी असाधारण गेंद नियंत्रण क्षमता और गोल स्कोरिंग कौशल से भारतीय हॉकी को विश्व स्तर पर गौरव दिलाया। उनकी खेल उपलब्धियां और समर्पण आज भी देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्री हेमराम पटेल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी उत्कृष्ट खेल भावना एवं टीम भावना ने उन्हें महान खिलाड़ी बनाया। अपने असाधारण कौशल और गोल स्कोरिंग क्षमता के माध्यम से उन्होंने भारतीय हॉकी को विश्व मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनकी खेल उपलब्धियों तथा देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। साथ ही, सभी ने खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और टीम भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।