गुरुग्राम। सैमसंग ने चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोंस पर अब तक की सबसे कम कीमतों की घोषणा की। इन विशेष कीमतों के साथ, ग्राहक गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को उनकी लॉन्चिंग के बाद से सबसे आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते हैं और एआई-पावर्ड फीचर्स का आनंद उठा सकते हैं।

निश्चित रूप से ये फीचर्स उनके रोजमर्रा के अनुभवों को अधिक सुलभ, रचनात्मक और उत्पादक बनाते हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन है। मूल रूप से 1,29,999 रुपए की शुरुआती कीमत वाला यह फोन त्योहारी सेल के दौरान केवल 71,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

गैलेक्सी एस24, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 द्वारा संचालित है, केवल 39,999 रुपए में उपलब्ध होगा, जबकि गैलेक्सी एस24 एफई , जिसमें गैलेक्सी एस24 सीरीज जैसा ही उन्नत एआई अनुभव मिलता है, केवल 29,999 रुपए  में मिलेगा।