नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोयल 9 फरवरी की सुबह साढ़े 9 से 10 बजे बीच संभालेंगे चेंबर का पदभार
एवीएस न्यूज.भोपाल
व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति गोविंद गोयल 9 फरवरी यानी सोमवार को सुबह मुहूर्त पर साढ़े 9 से 10 बजे के बीच संस्था के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। इस दरमियान चेंबर के निर्वाचित सभी पदाधिकारी भी अपने-अपने दायित्वों का पदभार ग्रहण करेंगे।
चेंबर सचिव ने बताया कि अध्यक्ष सहित तमाम निर्वाचित पदाधिकारी उनके साथ चेंबर कार्यालय पहुंचकर सोमवार को सुबह अपने-अपने पद और जिम्मेदारी संभालेंगे।

