नई दिल्ली।  मर्क्यूरी ईवी टेक लिमिटेड (BSE: 531357), जो इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में अग्रणी स्थान रखता है और व्यापक श्रेणी के ईवी का निर्माण करता है, ने घोषणा की है कि उसे "मुशक ईवी" (बैटरी संचालित 4-व्हीलर गुड्स कैरियर एवं N1) के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुशक ईवी की विशेषता इसका अनब्रेकेबल बॉडी है, जो मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह पूर्णत: ‘मेक इन इंडिया’ उत्पाद है और पूरी तरह भारत में निर्मित है, जिससे देश के स्थानीय उद्योगों को समर्थन मिलेगा। साथ ही, यह आगामी सरकारी सब्सिडी के लिए भी पात्र है।


कंपनी की उपलब्धियां और विस्तार 
यह स्वीकृति कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है, जो राजस्व और विस्तार के नए अवसर खोलेगा। उपभोक्ता आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, यह लॉन्च मार्केट-ड्रिवन है और व्यवसाय को गति 


अंतरराष्ट्रीय सहयोग
हाल ही में कंपनी को गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI) और कोरिया स्मार्ट ई-मोबिलिटी एसोसिएशन (KEMA) के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में आमंत्रित किया गया। बैठक का उद्देश्य भारत और कोरिया के बीच इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और लिथियम-आयन बैटरी के विकास हेतु तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान था। 


बैठक में केइएमए (KEMA) के चेयरमैन एवं एच बी ई-मोबिलिटी के चेयरमैन श्री ड्युक-उन ली, भारत में केइएमए के प्रतिनिधि प्रो. जंग-सुक रयो, इंडोनेशिया के प्रतिनिधि श्री सु चांग ओह और केइएमए के प्रबंध निदेशक डॉ. इम की सियो उपस्थित हुए। GCCI के अधिकारी भी मौजूद थे। मर्क्यूरी ईवी टेक से चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जयेश ठक्कर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री दर्शन शाह ने बैठक में भाग लिया।


नए शोरूम का उद्घाटन
 कंपनी ने हाल ही में भावनगर में अपना नया इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम भी शुरू किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री जितू भाई वघानी, भावनगर पूर्व की विधायक श्रीमती सेजल बेन पंड्या, और नगर के महापौर श्री भरत भाई बारड उपस्थित रहे। 
यह शोरूम ‘मेक इन इंडिया’ और सस्ते ईवी वाहनों का नया केंद्र बन गया है, जहां से 2-व्हीलर, 3-व्हीलर यात्री वाहन, लोडर, रिक्शा और ई-टेंपो उपलब्ध कराए जाएंगे।


कंपनी की विशेषताएं 
मर्क्यूरी ईवी टेक लिमिटेड पूरे ईवी इकोसिस्टम में उपस्थिति रखता है।
 कंपनी का 18 एकड़ का अत्याधुनिक ईवी टेक्नोलॉजी पार्क एवं मैन्युफैक्चरिंग सुविधा मौजूद है। 
ब्रांड "मर्क्यूरी" के तहत इसके कई उत्पाद हैं, जिनमें हाल ही का 4-व्हीलर लोडर मुशक शामिल है।
कंपनी का मिशन है – जिम्मेदार एवं हरित परिवहन यात्रा की ओर बढ़ना और "मेक इन इंडिया" इनोवेटिव ईवी सॉल्यूशंस देना। 


अनुसंधान और विकास
 कंपनी का वडोदरा स्थित आरएंडडी सेंटर 2022 से संचालन में है, जहां इलेक्ट्रिक बस, कार और विभिन्न प्रकार की लिथियम-आयन बैटरियों पर काम हो रहा है।
इस केंद्र ने कई नए वाहन और कंपोनेंट्स विकसित किए हैं। 
मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं
 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का रणनीतिक स्थान पर निर्माण हुआ है।