तनाव छोड़िए, मस्ती का मज़ा लीजिए: 'है जवानी तो इश्क होना है' हिंदी ज़ी5 पर
एवीएस न्यूज.मुंबई
कुछ फिल्में आपका पूरा ध्यान चाहती हैं। कुछ फिल्में हर छोटी-बड़ी बात पर सोचने को मजबूर करती हैं। और फिर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बस आपको आराम से बैठकर, दिमाग पर ज़ोर दिए बिना भरपूर मनोरंजन का आनंद लेने के लिए कहती हैं।
'है जवानी तो इश्क होना है' ऐसी ही फिल्मों में शामिल है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी और टिप्स फिल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। 31 जुलाई से हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम हो रही यह फिल्म डेविड धवन की खास कॉमिक शैली का भरपूर आनंद देती है, जिसमें रोमांस, गलतफहमियों और बॉलीवुड की मज़ेदार उथल-पुथल का ऐसा तड़का है, जिसका असली मज़ा बिना ज़्यादा गंभीर हुए ही लिया जा सकता है।
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर, राकेश बेदी, राजेश कुमार और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
जस (वरुण धवन) को लगता है कि उसकी ज़िंदगी एक नई शुरुआत करने जा रही है। बानी (मृणाल ठाकुर) के साथ उसका शादी टूटने की कगार पर है, वह इंग्लैंड चला जाता है, जहां उसकी ज़िंदगी में प्रीत (पूजा हेगड़े) के रूप में फिर से प्यार दस्तक देता है। सब कुछ आसान लगता है, लेकिन तभी ज़िंदगी ऐसा मोड़ लेती है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी:दोनों महिलाएं गर्भवती हैं।
इसके बाद जस अपनी दो दुनियाओं को टकराने से रोकने की बेताब कोशिश करता है, जिससे झूठ, बाल-बाल बचने, गलतफहमियों और बेहद खराब फैसलों से भरी हास्यास्पद घटनाएं शुरू हो जाती हैं। हर बार हालात संभालने की उसकी कोशिश उन्हें और भी उलझा देती है। है जवानी तो इश्क होना है, पूरी तरह से डेविड धवन शैली की अफरातफरी को पेश करती है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक क्लासिक कॉमेडी ऑफ एरर्स है, जो असंभव परिस्थितियों, मज़ेदार गलतफहमियों और बड़े-बड़े किरदारों से भरपूर है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो रिश्तों और दो प्रेग्नेंसी के बीच फंस जाता है और अपनी दोनों ज़िंदगियों को अलग रखने की कोशिश में बार-बार हास्यास्पद परिस्थितियों का सामना करता है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, मौनी रॉय, चंकी पांडे और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। नॉस्टैल्जिया, संगीत और भरपूर मनोरंजन से सजी यह फिल्म क्लासिक बॉलीवुड कॉमेडी का पूरा आनंद देने का वादा करती है।
हिंदी ज़ी5 की बिज़नेस हेड और &TV की चीफ चैनल ऑफिसर, कावेरी दास ने कहा: "ऐसा मनोरंजन, जो आपसे हर बात का मतलब निकालने, उसकी गहराई में जाने या उसे बहुत गंभीरता से लेने की उम्मीद नहीं करता, बल्कि सिर्फ आपका भरपूर मनोरंजन करता है, वाकई बेहद सुकून देने वाला होता है। 'है जवानी तो इश्क होना है' बिल्कुल ऐसी ही फिल्म है। इसमें डेविड धवन वाली खास कॉमेडी एनर्जी है, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की बेहतरीन तिकड़ी है, साथ ही ऐसा हंगामा, संगीत और बड़े पर्दे वाला हास्य है, जो इसे मज़े से देखने लायक बनाता है।
हिंदी ज़ी5 में हमारी कोशिश रहती है कि दर्शकों को हर बार लौटकर आने की अलग-अलग वजह मिले। और कई बार सबसे अच्छी वजह सबसे आसान होती है—सब कुछ भूलकर खुलकर हंसना और भरपूर मनोरंजन का आनंद लेना। हमें बेहद खुशी है कि हम 'है जवानी तो इश्क होना है' को अपने दर्शकों के घरों तक पहुंचा रहे हैं।"
निर्देशक डेविड धवन ने कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि लोग कॉमेडी फिल्में अपनी परेशानियां भूलकर मुस्कुराने के लिए देखते हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' में गलतफहमियां, भावनाएं, रोमांस और भरपूर मस्ती है—ये सभी वे चीज़ें हैं, जिन्हें मैं अपने पूरे करियर में अपनी फिल्मों के ज़रिए दिखाना पसंद करता रहा हूं। मुझे खुशी है कि अब यह फिल्म हिंदी ज़ी5 पर और भी बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी, जहां वो घर बैठे अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकेंगे।"
निर्माता रमेश तौरानी ने कहा, "टिप्स फिल्म्स में हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हम ऐसी कहानियां पेश करें, जो हर पीढ़ी के दर्शकों से जुड़ सकें। यह फिल्म उस खुशी, ऊर्जा और भावनाओं को दर्शाती है, जो एक बेहतरीन बॉलीवुड मनोरंजक फिल्म की पहचान होती है। हम इस मज़ेदार और पारिवारिक मनोरंजन को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"
अभिनेता वरुण धवन ने कहा, "जस मेरे निभाए सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है। वह जल्दबाज़, प्यारा और ऐसा इंसान है जो बार-बार ऐसी परिस्थितियों में फंस जाता है, जहां सब कुछ उसके हाथ से निकल जाता है। अपने पिता के साथ फिर से काम करना हमेशा खास होता है, क्योंकि कॉमेडी की उनकी समझ बहुत कम लोगों के पास है। मुझे खुशी है कि जो दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए, या फिर एक बार फिर इसका मज़ा लेना चाहते हैं, वे अब हिंदी ज़ी5 पर 'है जवानी तो इश्क होना है' देख सकते हैं।


