होलसेल सराफा एसो. का आयोजित हुआ फागुन उत्सव, स्नेह एवं रंगों का मिलन समारोह
सर्राफा व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने और प्रेम बढ़ाने का उद्देश्य : संजीव
एवीएस न्यूज. भोपाल
होलसेल सराफा एसोसिएशन भोपाल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति फागुन के पावन अवसर पर फागुन उत्सव, स्नेह एवं रंगों के मिलन समारोह का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) की अध्यक्षता में रविवार को आर्या रिसोर्ट भौरी बायपास जोड़ भोपाल इंदौर रोड़ बकानिया में किया गया है।
इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित एसोसिएशन सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश मित्तल, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल सहित श्याम अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकेशगर्ग, राहुल खंडेलवाल, ऋषि अग्रवाल, अंकित गर्ग, हरीश लोकवानी, विकेश अग्रवाल, नरेश ददलानी, राजकुमार राठौड़, राम निवास साहू आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारा और हर्षोल्लास बढ़ाने का एक प्रमुख कार्यक्रम
एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव गर्ग ने बताया कि यह फागुन उत्सव, स्नेह एवं रंगों का मिलन समारोह सराफा व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारा और हर्षोल्लास बढ़ाने का एक प्रमुख कार्यक्रम है। समारोह में सभी सराफा व्यवसायी फागुन उत्सव के दौरान एक-दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
स्नेह मिलन में फाग के गीत, भजन और नृत्य का आयोजन
इस स्नेह मिलन में फाग के गीत, भजन और नृत्य का आयोजन भी किया गया। साथ ही यह आयोजन के माध्यम से भोपाल के सर्राफा बाजार में व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने और प्रेम बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।
इस बार यूथ जनरेशन को विशेष रूप से मंच पर लाया गया है। इसका प्रमुख उपदेश भोपाल में 1200 दुकान के सभी यूथ ग्रुप को आगे बढ़ाना थ्योरीकल पढ़ाई के बाद 4 पीढ़ी ने व्यापार को कैसे मैनेज ओर प्रैक्टिकल रूप से किया। उसको सीखने की आवश्यकता पर फोकस करके उनके लिए मोटिवेशन सेमिनार आदि के द्वारा एक दूसरे से परिचय कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है एआई, कंप्यूटर सिस्टम, प्रौद्योगिकी, बहुराष्ट्रीय और कई व्यावसायिक सॉफ्टवेयर लेखांकन पारदर्शिता ईमानदार काम स्टार्ट-अप एमएसएमई कर प्रणाली को इंप्लीमेंट करके कैसे व्यापार को आगे बढ़ाना चाहिए ।
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज सुशील, आनंद सोनी, नरेश तोलानी, विकास सोनी, अवनी शर्मा एवं समस्त होलसेल सराफा एवं सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद दिया आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त हुआ उसके लिए श्री होलसेल सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी व सभी सदस्य आभार व्यक्त किया।

