करोंद गल्ला मंडी में व्यापारियों किया कांटा पूजन और मुहूर्त सौदे : सोयाबीन में 800 रुपए नीचे 4501 रुपए तो मक्का 1651 क्विंटल हुआ नीलाम
यायातात एसीपी यादव और थाना प्रभारी प्रतिनिधि चौहान का किया सम्मान
एवीएस न्यूज.भोपाल
करोंद स्थित भोपाल कृषि उपज अनाज मंडी में गुरूवार की सुबह लाइसेंसी व्यापारियों ने 11.40 बजे से कांटा पूजन किया। तत्पश्चात नए कारोबारी साल में मंडी प्रांगण में सोयाबीन, मक्का, गेहूं और चना के मुहूर्त सौदे किए। नीलामी के दौरान सोयाबीन के मुहूर्त सौदे पिछले साथ से 800 रुपए नीचे भाव पर हुआ। पिछले साल सोयाबीन के मुहूर्त सौदे 5301 रुपए था, जो आज मंडी में सबसे ऊंचा सौदा 4501 रुपए क्विंटल के भाव हुआ।

मंडी में करीब 100 ट्राली कृषि उपज की आवक
अनाज मंडी के व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी और प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि मंडी में विभिन्न कृषि उपज की करीब 100 ट्राली कृषि उपज की आवक हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आज मंडी प्रांगण में 70 ट्राली सोयाबीन , 15 ट्राली मक्का , 10 ट्राली गेहूं, और 8-10 ट्राली चने की आवक हुई। मुहूर्त सौदे गेहूं 3001 रुपए क्विंटल, मक्का 1651 रुपए क्विंटल और चना मे 5401 से 5501 रुपए के मुहूर्त सौदे हुए।
एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश ज्ञानंचदानी और प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि मुहूर्त सौदे में 5 ट्रॉली सोयाबीन 4501 रुपए के भाव की ऊंची नीलामी बोली दीपक ट्रेडर्स ने और 40 क्विंटल सोयाबीन की 4361 रुपए के भाव के ऊंची बोली नमन ट्रेडर्स ने लगाकर खरीदी की, तो 30 क्विंटल मक्का का मुहूर्त सौदा 1651 रुपए क्विंटल के भाव की ऊंची बोली पूजा इंटरप्राइजेज ने लगाकर खरीदा, जबकि 3001 रुपए के भाव गेहूं का मूहुर्त सौदा राजीव जैन ने लगाकर 10 से 12 क्विंटल गेहूं खरीदा।
मुहूर्त सौदों की अपेक्षा काफी नीचे
अनाज कारोबारी संजीव जैन ने बताया कि मंडी के व्यापारियों ने पांच दिन बाद आज सुबह गल्ला व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर कांटा पूजन के पश्चात मुहूर्त सौदे किए। उन्होंने बताया कि कृषि उपजों के भाव गत वर्ष मुहूर्त सौदों की अपेक्षा काफी नीचे रहे हैं। सोयाबीन के मूहुर्त सौदे 800 रुपए, गेहूं 200 से 250 रुपए, चना 500 रुपए, मक्का 300 रुपए प्रति क्विंटल नीचे भाव पर खुले । इसके अलावा मंडी में कृषि उपज की आवक भी कमजोर रही।

एसोसिएशन परिसर में में हुआ दिवाली मिलन समारोह
उल्लेखनीय है कि आज अनाज व्यापारियों की एसोसिएशन द्वारा नीलामी पश्चात एसोसिएशन परिसर में स्नेह सम्मेलन भी आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में यायातात एसीपी श्री यादव और निशातपुरा थाना प्रभारी प्रतिनिधि श्री चौहान उपस्थित हुए। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी आंगतुक मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को शॉल से सम्मानित किया। भोपाल ग्रेन एंड आईल सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भोपाल दाल चावल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वरदास संगतानी, सुंगधीलाल जैन, महेन्द्र कुमार डागा, दिलीप कुमार भूरानी, मनोहरलाल वासवानी, सुधीर कुमार मोता, राजेश जैन, निहालचन्द्र मोटवानी, नंदलाल सचदेव, राजेश गुप्ता, स्वदेश मंगल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संजीव कुमार जैन और संदीप कुमार जैन, राजीव जैन, रोहित जैन, विनोद मंगल, सुधीर माहेश्वरी, ईश्वरदास संगतानी सहित अन्य शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और होलसेल अनाज व्यापारी, तुलावटी उपस्थित रहें। सभी लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

