जीएसटी 2.0 का बड़ा असर: 80 से 5 लाख रुपए तक सस्ती हुई कारें
.भोपाल। जीएसटी 2.0 लागू हो गया है, जिसका सबसे अधिक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। नए जीएसटी रिफॉर्म के तहत एंट्री लेवल कारों से लेकर प्रीमियम कारों तक की कीमतों में लाखों रुपए तक की कटौती हुई है। मध्य प्रदेश में कारों में कीमतें 80 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक कम हुई हैं। छोटी कारों पर टैक्स घटाकर 28 फीसदी से 18 फीसदी जबकि बड़ी प्रीमियम कारों पर टैक्स बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है। शारदीय नवरात्र के साथ ही लागू जीएसटी 2.0 का बड़ा असर आटोमोबाइल सेगमेंट में दिखा। जीएसटी में नए बदलाव के साथ ही सभी कारें 80 से 5 लाख रुपए सस्ती हो गई। जिससे आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए कार, टीवी, बाइक और अन्य घरेलू सामान सस्ते हो गए हैं।
आरएमजे मोटर्स के सीएमडी सुनील जैन 501 ने बताया कि मारूति कंपनी 1 हजार सीसी की कारों में 80 हजार से 1 लाख रुपए तक दाम कम हुए हैं। इतना ही कंपनी मारूति एस-प्रेसो मॉडल की कार साढ़े 3 लाख रुपए में उपलब्ध करा रही है। उन्होंनें बताया कि पेट्रोल, एलपीजी या सीएनजी वाली छोटी कारों (इंजन 1200 सीसी) पर अब 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। डीजल कारों के लिए इंजन 1500 सीसी पर 18 फीसदी जीएसटी लागू होगा। लग्जरी और बड़ी गाड़ियों पर 40 फीसदी जीएसटी लगेगा, लेकिन कोई सेस नहीं। पहले इन गाड़ियों पर 28 फीसदी का जीएसटी और कंपनशेसन सेस लगता था। नई नीति के बाद टाटा, हुंडई, होंडा, स्कोडा, महिंद्रा और टोयोटा जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें कम करने का ऐलान किया है।
- जीएसटी कटौती के बाद शुरू हुई कारों की बंपर बुकिंग
वरेण्यम मोटर्स के विशाल जौहरी ने बताया कि नवरात्रि की शुरूआत के साथ जीएसटी कटौती के बाद आटोमोबाइल सेगमेंट में फोर व्हीलर्स और टू व्हीलर्स खरीदारों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि वरेण्यम मोटर्स के सभी शोरूम्स में आज नवरात्रि के पहले दिन टाटा मोटर्स की 125 कारों की बुकिंग हुई तो, 100 से अधिक हीरो मोटरसाइल की बुकिंग और सेल हुई। जबकि आरएमजे मोटर्स के सुनील जैन 501 ने बताया कि शोरूम्स में पिछले तीन-चार दिनों से चहल पहल बढ़ी और अभी तक 500 गाडि़यों की बुकिंग हो चुकी है।
नवरात्रि की रौनक, बाजारों में खरीदारी शुरू
नवरात्रि शुरू होने के साथ ही राजधानी भोपाल के छोटे-बड़े बाजारों में रौनक लौट आई है और लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार इस बार नवरात्रि पर बाजारों में अच्छी चहल-पहल है। कारोबारियों ने दुकानों में नवरात्र के लिए बाजार में कपड़ा, आभूषण, बर्तन, मोटर-कार, इलेक्टि्रक, साज-सज्जा और पूजा सामग्री का सामान भंडारण कर रखा है।
- मारुति सुजूकी में कटौती
एस-प्रेसो: पहले 4,26,500 रु, अब 3,49,900 रु – कट ऑफ 76,600 रु
स्विफ्ट: पहले 6,49,000 रु, अब 5,78,900 रु - कट ऑफ 70,100 रु
बलेनो: पहले 6,74,000 रु., अब 5,98,900 रु. - कट ऑफ 75,100 रु.
ग्रैंड विटारा: पहले 11,42,000 रु, अब 10,76,500 रु - कट ऑफ 66,500 रु
- टाटा में कटौती
नेक्सन: पहले 8,89,990 रु., अब 8,14,190 रु. - कट ऑफ 75,800 रु.
सफारी: पहले 27,34,000 रु., अब 25,86,290 रु. - कट ऑफ 1,47,710 रु.
हैरियर: पहले 26,69,000 रु., अब 25,84,890 रु. - कट ऑफ 84,110 रु.
- टोयोटा में कटौती
फॉर्च्यूनर: पहले 50,09,000 रु, अब 46,75,000 रु – कट ऑफ 3,34,000 रु
इनोवा: पहले 27,08,000 रु., अब 25,70,400 रु. - कट ऑफ 1,37,600 रु.
लैंड क्रूजर: पहले 2,31,00,000 रु, अब 2,15,60,000 रु - कट ऑफ 15,40,000 रु
- टाटा मोटर्स
नेक्सॉन: 1.55 लाख रुपए तक कम
सफारी: 1.45 लाख रुपए कम
हैरियर: 1.40 लाख रुपए कम
पंच: 85,000 रुपए कम
टियागो: 75,000 रुपए कम
अल्ट्रोज़: 1.10 लाख रुपए कम
- महिंद्रा एंड महिंद्रा
बोलेरो/नियो: 1.27 लाख रुपए कम
एसयूवी3एक्सओ पेट्रोल: 1.40 लाख रुपए, डीजल: 1.56 लाख रुपए कम
थार 2डब्ल्यूडी: 1.35 लाख रुपए, थार 4डब्ल्यूडी: 1.01 लाख रुपए
वृश्चिक-एन: 1.45 लाख रुपए, एक्सयूवी 700: 1.43 लाख रुपए

